यूपी : प्रवासियों के वाहन रोकने पर हमीरपुर में लगा 18 km लंबा जाम

हिन्दुस्तान संवाद , हमीरपुर।
Follow us on Google News
share

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रवासियों से भरे ट्रक और दूसरे वाहन रोकने से मंगलवार तड़के से भीषण जाम लग गया। 18 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबे जाम से हजारों प्रवासियों के साथ स्थानीय लोग...

यूपी : प्रवासियों के वाहन रोकने पर हमीरपुर में लगा 18 km लंबा जाम

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रवासियों से भरे ट्रक और दूसरे वाहन रोकने से मंगलवार तड़के से भीषण जाम लग गया। 18 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबे जाम से हजारों प्रवासियों के साथ स्थानीय लोग सुबह देर तक हलकान रहे। 

शासन के नए निर्देशों के तहत प्रवासी मजदूरों के आवागमन पर रात दस बजे से सुबह चार बजे तक रोक लगाई गई है। रात से पुलिस ने वाहन रोकने शुरू किए तो मंगलवार तड़के तक सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई। पहले तो पुलिस को समझ में नहीं आया लेकिन सुबह होते-होते जब सैकड़ों लोग चिल्लाने लगे और प्रवासी वाहनों से उतरकर पैदल चलने लगे तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को रवाना करना शुरू किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और जाम कई किमी तक पहुंच गया था।

वाहनों में सवार प्रवासियों व अन्य लोगों के साथ यहां से रोज निकलने वाले स्थानीय लोग बी जाम में फंस गए और घंटों वहीं जूझते रहे। कानपुर की तरफ से महोबा एवं मध्य प्रदेश के मजदूर इसी राजमार्ग से अपने गंतव्य तक जाते हैं तो कुछ मजदूर वाया कालपी कुरारा होते होते हुए हमीरपुर मुख्यालय से निकलते हैं जिसके कारण राजमार्ग पर हमेशा काफी गहमा-गहमी रहती है।

Shivendra Singh

लेखक के बारे में

Shivendra Singh

शिवेंद्र सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में कॉपी एडिटर की भूमिका में हैं।  

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।