ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : पीलीभीत में चार वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग ने किया रेप

यूपी : पीलीभीत में चार वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग ने किया रेप

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में चीज दिलाने के बहाने चार वर्षीय मासूम को लेकर 16 साल के एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने जिला अस्पताल...

यूपी : पीलीभीत में चार वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग ने किया रेप
हिन्दुस्तान संवाद, पीलीभीतSun, 28 Feb 2021 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में चीज दिलाने के बहाने चार वर्षीय मासूम को लेकर 16 साल के एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने जिला अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। मासूम के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

थाना बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उनकी चार वर्षीय पुत्री शनिवार शाम को घर से बाहर खेलने के लिए गई थी। इस दौरान उसको मोहल्ले का ही एक 16 वर्षीय किशोर अपने साथ चीज दिलाने के बहाने ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके  साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। रात में किसी तरह मासूम घर पर आई और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उनकी बेटी अपने पैरों पर चल नहीं पा रही थी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना बिलसंडा पुलिस को दी गई तो इंस्पेक्टर बिरजाराम घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी होने पर एसपी जयप्रकाश ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हे। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मासूम के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी भी नाबालिग है। उससे पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें