UNLOCK-1 :  जानिए यूपी में हैं कितने कंटेनमेंट जोन, जहां 30 जून तक रह सकता है लॉकडाउन 

हिन्दुस्तान टीम, लखनऊ
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। कंटेनमेंट जोन के बाहर के नई गाइडलाइंस के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से छूट दी जाएगी।  पहले चरण में धार्मिक...

 UNLOCK-1 :  जानिए यूपी में हैं कितने कंटेनमेंट जोन, जहां 30 जून तक रह सकता है लॉकडाउन 

केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। कंटेनमेंट जोन के बाहर के नई गाइडलाइंस के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से छूट दी जाएगी।  पहले चरण में धार्मिक स्थल, सार्वजनिक पूजा स्थल, होटल, रेस्तरां और अन्य  सेवाएं और शॉपिंग मॉल्स को आठ जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। वहीं दूसरे चरण में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक/प्रशिक्षण/कोचिंग संस्थान आदि खोले जाएंगे।

जानें यूपी में कितने हैं कंटेनमेंट जोन :

केंद्र सरकार ने जैसे ही लॉकडाउन 5.0 के लिए गाइलाइन जारी की लोग यह जानने के लिए परेशान हो गए कि यूपी में कितने कंटेनमेंट जोन है जहां छूट नहीं मिलने वाली है। सरकार की ओर से शनिवार रात जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक यूपी में अभी तक 1094 कंटेनमेंट जोन है। हालांकि जिलेवार कंटेनमेंट जोन की लिस्ट बनाने का जिम्मा स्थानीय जिला प्रशासन के पास है। वह तय करेगा कहां क्या करना है। 

यूपी में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 59 फीसदी

लॉकडाउन 5.0 के घोषणा के बीच प्रदेश में तेजी से कोरोना वायरस के मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं। अब तक मरीजों का रिकवरी दर 59 फीसदी है।  प्रदेश में 12 आटोमेटेड न्यूक्लिक एसिड एक्सेट्रेशन सिस्टम की मशीनें आ गई हैं। इससे टेस्टिंग में काफी तेजी आएगी। इन्हें विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री के 10 हजार प्रतिदिन  टेस्टिंग के निर्धारित लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सकेगा।  मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही ट्रूनट मशीनों को  हर जिले में भेजा जा रहा है। अभी 20 जिलों में ये मशीनें भेजी गई है। बाकी 55 जिलों में भी ये मशीनें अगले चार-पांच दिनों में चली जाएंगी। ये मशीनें एक बार में दो जांचे कर सकती हैं। इससे जिलों में भी टेस्टिंग की सुविधा हो जाएगी। शनिवार  कोरोना वायरस से संक्रमित 282 मरीज मिले हैं। इस तरह 7566 मामले कोरोना पॉजिटिव के हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस 2900 हैं। 

यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी है। श्री प्रसाद ने बताया कि  ट्रूनट मशीनों से इमरजेंसी में ऑपरेशन में आए हुए मरीज में कोरोना वायरस के नमूने की जांच हो जाएगी और इसी मशीन से उसमें कोरोना होने या न होने की पुष्टि भी एक-सवा घंटे में हो जाएगी। ट्रूनट मशीन से कोरोना की पुष्टि को आईसीएमआर ने मान्यता दे दी है।  
उन्होंने बताया कि पूल टेस्टिंग के तहत पिछले 24 घंटों में 667 पूल पांच-पांच के और 55 पूल 10-10 नमूने के लिए गए हैं।  पांच-पांच के पूल में 102 मरीज और 10-10 के पूल में आठ मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

Amit Gupta

लेखक के बारे में

Amit Gupta

अमित गुप्ता 'लाइव हिन्दुस्तान' में न्यूज एडिटर हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।