Hindi NewsUP Newstwo youth fasal abbas and suraj kumar moved for basti and azamgarh on bike both died in accident in basti
लॉकडाउन में काम छूटा तो दिल्‍ली से बाइक पर चल पड़े दो युवक, बस्‍ती में ट्रक से टकराकर मौत 

लॉकडाउन में काम छूटा तो दिल्‍ली से बाइक पर चल पड़े दो युवक, बस्‍ती में ट्रक से टकराकर मौत 

संक्षेप:

वे दोनों दिल्‍ली की एक प्राइवेट कम्‍पनी में जॉब करते थे। लॉकडाउन में काम छूट गया। बीतते दिनों के साथ जमा पूंजी खत्‍म होने लगी तो बाइक से  घर के लिए निकल पड़े। सोमवार को गोरखपुर-लखनऊ...

May 11, 2020 08:01 pm ISTAjay Singh हिन्‍दुस्‍तान टीम , बस्‍ती
share Share
Follow Us on

वे दोनों दिल्‍ली की एक प्राइवेट कम्‍पनी में जॉब करते थे। लॉकडाउन में काम छूट गया। बीतते दिनों के साथ जमा पूंजी खत्‍म होने लगी तो बाइक से  घर के लिए निकल पड़े। सोमवार को गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्‍ती में उनकी बाइक, खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। दोनों गम्‍भीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद बस्‍ती के जिला अस्‍पताल में दोनों की मौत हो गई। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह दर्दनाक कहानी है आजमगढ़ के ममराजीपुर मेहनगर निवासी 28 वर्षीय फैसल अब्बास और बस्‍ती के कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी मुस्‍तहकम गांव निवासी 32 वर्षीय सूरज कुमार की। पुलिस के मुताबिक सूरज को कलवारी में ही रुकना था जबकि फैसल अब्‍बास को आजमगढ़ जाना था लेकिन दोनों में से कोई अपने घर नहीं पहुंच पाया। सूरज तो अपने घर के करीब तक पहुंचकर जान से हाथ धो बैठा। पुलिस ने हादसे की जानकारी दोनों के परिवारीजनों को दी। 

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |