ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसामूहिक विवाह के दौरान बारात न आने से दो लड़कियों की शादी रुकी

सामूहिक विवाह के दौरान बारात न आने से दो लड़कियों की शादी रुकी

रविवार को राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी पंडाल में सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण और यज्ञवेदी के समक्ष 183 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। हालांकि, इस दौरान बारात न आने से...

सामूहिक विवाह के दौरान बारात न आने से दो लड़कियों की शादी रुकी
हिन्दुस्तान टीम ,एटाMon, 19 Feb 2018 08:15 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी पंडाल में सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण और यज्ञवेदी के समक्ष 183 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। हालांकि, इस दौरान बारात न आने से दो लड़कियों की शादी नहीं हो सकी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधू, परिजनों की हंसी-ठिठोली ने आयोजन को सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचाया। 

कार्यक्रम के दौरान डीएम अमित किशोर ने टीम के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम में विधायक संजीव कुमार दिवाकर, सत्यपाल सिंह राठौर, विपिन कुमार वर्मा डेविड ने नवदंपतियों को मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

रविवार को दोपहर में राजकीय कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जलेसर संजीव कुमार दिवाकर, डीएम अमित किशोर ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत करके निर्धन परिवारों को बड़ी राहत दी है।

उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह आयोजन ने जिले में सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल कायम की है। 

विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरकार की 'सबका साथ, सबका विकास' की नीति को कार्यक्रम ने जिले में सार्थक किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ ने सामूहिक विवाह आयोजन को महास्वयंवर बताया। उन्होंने कहा कि एक ही पंडाल में हिन्दू-मुस्लिम विवाह कार्यक्रम ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम की है। उपाध्यक्ष बृजप्रान्त भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जन-जन लाभांवित हो रहा है। इसस आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी राहत मिली है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें