दो बाइक चोर गिरफ्तार, छह बाइक और स्मार्टफोन बरामद
सारनाथ क्षेत्र के एक लॉन के पास से रविवार की रात कैंट थाने की पुलिस ने दो बाइक चोर को दबोच लिया। गिरफ्तार सूरज कुमार और चंदन भारती सारनाथ के निवासी हैं। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला। पुलिस ने...
सारनाथ क्षेत्र के एक लॉन के पास से रविवार की रात कैंट थाने की पुलिस ने दो बाइक चोर को दबोच लिया। गिरफ्तार सूरज कुमार और चंदन भारती सारनाथ के निवासी हैं। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कई बाइक और स्मार्टफोन बरामद किया है।
कैंट थाना प्रभारी फरीद अहमद ने बताया कि दोनों लॉन के पास खड़े थे और पुलिस की टीम देखकर भागने लगे। पूछताछ करने पर दोनों ने बाइक चोरी करने और मोबाइल छिनैती करने की बात स्वीकार की। दोनों ने बताया कि वह कैंटोमेंट और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को डरा धमका कर उनकी मोटर साइकिल और नगदी लूटते थे। इस कार्य में कई अन्य साथी भी शामिल हैं। उनकी निशानदेही पर छह बाइक और सात स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।