ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तर प्रदेशभौंकने पर कारोबारी ने दो कुत्तों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

भौंकने पर कारोबारी ने दो कुत्तों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल

यूपी के कानपुर में गंदगी फैलाने से परेशान एक युवक ने दो कुत्तों को दिन दहाड़े गोली मार दी। गोली लगने से एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो जबकि दूसरा कुत्ता घंटों तड़पता रहा।

भौंकने पर कारोबारी ने दो कुत्तों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौके पर मौत, दूसरा घायल
Dinesh Rathourहिन्दुस्तान टीम,कानपुरFri, 27 Jan 2023 05:50 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूपी के कानपुर के सर्वोदय नगर में दबंग कारोबारी ज्ञानेश शर्मा उर्फ ज्ञानू ने गली के कुत्तों पर ही दबंगई दिखा दी। भौंकने पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें शेरू नाम के कुत्ते की मौत हो गई, जबकि फीमेल डॉग ब्राउनी को गंभीर हालत में रायपुरवा स्थित एसपीसीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ले में रहने वाली पर्वतारोही गुड़िया ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 

वाकया गुरुवार आधी रात के बाद लगभग डेढ़ बजे का है। एफआईआर के मुताबिक सर्वोदयनगर स्थित लावण्या हाउस निवासी ज्ञानू ने फायरिंग के लिए लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया। इस घटना से आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों के शोर मचाने पर वह भाग गया। लोग घायल ब्राउनी को रायपुरवा स्थित एसपीसीए अस्पताल ले गए। ब्राउनी गर्भवती है। ज्ञानू की तलाश की जा रही है। शेरू का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। 

गायों और बतख को भी मारने का आरोप

ज्ञानू की दबंगई से क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। उसकी दादानगर में फैक्टरी है। वह अक्सर नशे में गाली-गलौज करता है। क्षेत्रीय लोगों का यह भी आरोप है कि उसने गाय और बतख पर भी गोली चलाई थी जिसमें बतख की मौत भी हो गई थी। ये घटनाएं विरोध न होने से दब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पशुओं के लिये काम करने वाली अर्चना त्रिपाठी और पर्वतारोही गुड़िया ठाकुर आगे आईं।  

असलहा लाइसेंस निरस्तीकरण की होगी कार्रवाई

मुहल्ले के लोगों ने थाने पर भी शोर मचाया। पुलिस पर दबंग के खिलाफ दिखावटी कार्रवाई का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि दोनाली बंदूक से गोली चलाई गई है।

पिता मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से रिटायर

खास बात यह है कि जिस ज्ञानू ने गली के कुत्तों पर गोली बरसाईं उसके पिता डॉ. आरएमसी शर्मा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रहे। उनकी तैनाती कानपुर में भी रही। जिन्होंने सरकारी सेवा के दौरान कुत्तों समेत हजारों जानवरों का इलाज किया। उनके बेटे ने ही जानवरों के प्रति क्रूरता दिखाई। 

स्वरूप नगर एसीपी मृगांक शेखर पाठक का कहना हैकि आरोपित ज्ञानेंद्र शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की टीम काम कर रही है। थाना प्रभारी को उसके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया गया है। थाने से इसका प्रस्ताव तैयार होगा। 

पर्वतारोही गुड़िया ठाकुर ने बताया, दबंग ज्ञानू ने पंद्रह दिन पहले गायों को मारा था। वह लोगों से गाली गलौज भी करता है। विरोध करने पर धमकी भी देता है। इसने कुत्तों को गोली मारकर हद कर दी। तभी एफआईआर कराई है। 

पिपल फॉर एनिमल जिलाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने बताया, पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद मैं थाने पहुंची थी। वहां पहले ही अपनी टीम को भेज दिया था। इस तरह की घटना बेहद अमानवीय है। हम लोग कार्रवाई कराने के लिए लगातार अफसरों से वार्ता कर रहे हैं। 

पोस्टमॉर्टम में नहीं मिली गोली

डॉ. नीरज सचान, डॉ. विपिन सचान और डॉ. महेश चंद्र के तीन सदस्यीय पैनल ने कुत्ते शेरू का पोस्टमार्टम रायपुरवा स्थित एसपीसीए हॉस्पिटल में किया। डॉक्टर नीरज के मुताबिक उन्हें पोस्टमार्टम में गोली नहीं मिली है। ऐसा भी हो सकता है कि गोली पार हो गई हो। किसी नुकीली चीज के चुभने से ज्यादा खून बह गया जिससे कुत्ते की मौत हुई है।

घायल ब्राउनकी का होगा अल्ट्रासाउंड

एसपीसीए अस्पताल प्रभारी डॉ. राजेंद्र का कहना है कि घायल ब्राउनी का इलाज किया गया है। उसकी गर्दन में गहरा जख्म है। फिलहाल इलाज के दौरान गोली नहीं दिखी है। अब अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा गया है। उसी में स्थिति स्पष्ट होगी। 

पढ़े UP News in Hindi उत्तर प्रदेश की ब्रेकिंग न्यूज के अलावा Prayagraj News, Meerut News और Agra News.