ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअजब-गजब: एक चूहे की वजह से आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन, जानें क्यों

अजब-गजब: एक चूहे की वजह से आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन, जानें क्यों

चूहे ने बोगी के इलेक्ट्रिक पैनल में घुसकर आधा घंटे तक यात्रियों व कर्मचारियों को परेशान किया। रविवार सुबह सवा आठ बजे चूहा गया-एगमौर एक्सप्रेस की बोगी के इलेक्ट्रिक पैनल में घुस गया। इससे शार्ट सर्किट...

अजब-गजब: एक चूहे की वजह से आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन, जानें क्यों
मुगलसराय, संवाददाताMon, 19 Jun 2017 10:44 AM
ऐप पर पढ़ें

चूहे ने बोगी के इलेक्ट्रिक पैनल में घुसकर आधा घंटे तक यात्रियों व कर्मचारियों को परेशान किया। रविवार सुबह सवा आठ बजे चूहा गया-एगमौर एक्सप्रेस की बोगी के इलेक्ट्रिक पैनल में घुस गया। इससे शार्ट सर्किट हो गया। बोगी के नीचे से धुंआ उठता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। 

ट्रेन को भभुआ स्टेशन पर खड़ी कर छानबीन की गई तो इसका पता चला। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर विभागीय कर्मचारी मरम्मत के बाद आगे के लिए रवाना किया। गया से चेन्नई जा रही 12389 अप गया-एगमौर एक्सप्रेस मुगलसराय रेल मंडल के सासाराम रेलवे स्टेशन से गुजरते ही इंजन के चौथे जनरल कोच के नीचे से धुंआ उठने लगा। 

बोगी के नीचे धुंआ उठता देख यात्रियों में भगदड़ की स्थिति बन गई। ट्रेन भभुआ स्टेशन पर खड़ी कर दी गई। कर्मचारियों ने छानबीन में पाया कि बोगी के नीचे इलेक्ट्रिक पैनल में चूहा मर गया। इससे शार्ट सर्किट हो गया और धुंआ उठने लगा। विभागीय कर्मचारी इलेक्ट्रिक पैनल का मरम्मत कर आगे के लिए रवाना किया।

ये भी पढ़ें: अखिलेश के गोमती रिवर फ्रंट के प्रोजेक्ट की होगी CBI जांच, सीएम योगी ने पकड़ी थी धांधली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें