ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, इटावा जाते समय हुआ सड़क हादसा

फिरोजाबाद में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, इटावा जाते समय हुआ सड़क हादसा

फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात बाइक सवार दो भाइयों की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।   सिरसागंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु...

फिरोजाबाद में दो भाइयों की दर्दनाक मौत, इटावा जाते समय हुआ सड़क हादसा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 21 Feb 2021 01:04 PM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात बाइक सवार दो भाइयों की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।  

सिरसागंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु प्रभा सिंह ने रविवार को बताया कि थाना मटसेना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय राहुल अपने छोटे भाई सुनील के साथ बाइक पर फिरोजाबाद से देर रात इटावा जा रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में सिरसागंज थाना क्षेत्र में उसकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें