ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी: मंहगा होगा यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी चलाना, बढ़ेंगी टोल दरें

यूपी: मंहगा होगा यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी चलाना, बढ़ेंगी टोल दरें

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक गुरुवार को होगी। बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए होने वाले कामों का पैसा यात्रियों से लेने की तैयारी है। 10 से 20 पैसे...

यूपी: मंहगा होगा यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी चलाना, बढ़ेंगी टोल दरें
वरिष्ठ संवाददाता, ग्रेटर नोएडा।Thu, 30 May 2019 05:45 AM
ऐप पर पढ़ें

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक गुरुवार को होगी। बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों को रोकने के लिए होने वाले कामों का पैसा यात्रियों से लेने की तैयारी है। 10 से 20 पैसे प्रति किलोमीटर तक टोल दरें बढ़ सकती हैं। जेवर मेट्रो की डीपीआर बोर्ड से पास कराने की तैयारी है। जमीन की दरें बढ़ाने और आवंटियों से संबंधित भी कई प्रस्ताव बैठक में रखे जाएंगे।

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे की टोल दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद है। दरअसल दिल्ली आईआईटी ने हाइवे पर हादसे रोकने के लिए कई उपाय सुझाए हैं। इन उपायों पर होने वाले खर्च को यात्रियों से लेने की तैयारी है। इसके लिए 10 से 20 पैसे प्रति किलोमीटर तक टोल दरें बढ़ाई जा सकती हैं। बोर्ड बैठक में जेवर मेट्रो की डीपीआर भी रखी जाएगी। बोर्ड से मंजूरी के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा ताकि आगे की कार्रवाई हो सके। जेवर एयरपोर्ट के साथ-साथ मेट्रो का भी निर्माण कार्य करने की योजना है। इसलिए इस पर काम तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है।

आवंटियों के लिए भी रखे जाएंगे प्रस्ताव
आंवटियों से संबंधित भी कई प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद है। यमुना प्राधिकरण जमीनों की दरें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में आ सकता है। इसके अलावा पांच गांवों को स्मार्ट बनाया जाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें