ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में अब तक 3373 कोरोना पॉजिटिव केस, 1499 मरीज हो चुके हैं ठीक 

यूपी में अब तक 3373 कोरोना पॉजिटिव केस, 1499 मरीज हो चुके हैं ठीक 

उत्तर  प्रदेश में शनिवार को 163 नए केस आए हैं। इस तरह प्रदेश में कोरोना वायरस सक्रंमित मरीजों की संख्या 3373 हो गई है। अब तक 1499 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। इस तरह अब 1800 एक्टिव केस रह...

यूपी में अब तक 3373 कोरोना पॉजिटिव केस, 1499 मरीज हो चुके हैं ठीक 
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 10 May 2020 07:53 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर  प्रदेश में शनिवार को 163 नए केस आए हैं। इस तरह प्रदेश में कोरोना वायरस सक्रंमित मरीजों की संख्या 3373 हो गई है। अब तक 1499 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। इस तरह अब 1800 एक्टिव केस रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 1 लाख 24 हजार 791 नमूनों की जांच की जा चुकी है। कोविड-19 के अस्पतालों की त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत अब तक 53 हजार 459 आइशोलेसन बेड की व्यवस्था की जा चुकी है। इनमें से 24 हजार 266 सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों में और 29 हजार 193 सरकारी अस्पतालों में की गई है।

यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 के अस्पतालों में 1864 मरीज आइसोलेश बेड पर हैं और 8422 क्वारंटाइन बेड पर मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 334 पूल टेस्ट किए गए हैं। इसमें 25 पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए पूलों को अलग कर उसमें शामिल एक-एक नमूने की जांच की जा रही है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें