ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में तीन महीने में तीन लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, 21 को सीएम योगी करेंगे अहम बैठक 

यूपी में तीन महीने में तीन लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, 21 को सीएम योगी करेंगे अहम बैठक 

प्रदेश सरकार अगले तीन महीनों में खाली पड़े लाखों सरकारी पदों पर भर्ती की बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है। करीब तीन लाख पदों पर भर्ती कर अगले साल मार्च तक चयनित युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र दे दिया...

यूपी में तीन महीने में तीन लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, 21 को सीएम योगी करेंगे अहम बैठक 
लखनऊ। विशेष संवाददाताFri, 18 Sep 2020 09:19 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार अगले तीन महीनों में खाली पड़े लाखों सरकारी पदों पर भर्ती की बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है। करीब तीन लाख पदों पर भर्ती कर अगले साल मार्च तक चयनित युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्च अधिकारियों की बैठक में यह ऐलान किया। उन्होंने अब विभागों,भर्ती बोर्डों व  चयन आयोगों को इसी हिसाब से आगे काम करने को कहा है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि अब तक तीन लाख भर्तियां पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से हुईं हैं। इसी तरह आगे पारदर्शी तरीके से भर्तियां कराई जाएं। उन्होंने मुख्य सचिव समेत सभी अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को एक सपताह में खाली पदों का ब्योरा देने को कहा है। प्रदेश के 84 विभागों में लगभग तीन लाख पद खाली पड़े हैं। मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट कर कहा, चयन प्रक्रिया में शुचिता व पारदर्शिता  हमारी नीति है और इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाएगा।

21 को बुलाई अहम बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 सितंबर को लोकभवन में अहम बैठक बुलाई है। इसमें लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, पुलिस भर्ती बोर्ड व अन्य चयन भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष बुलाए गए हैं। असल में पांच साल संविदा पर सरकारी नौकरी के प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद विपक्षी दलों ने युवाओं में बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाया है। गुरुवार को इस मुद्दे पर प्रदेश भर में विरोधी दलों ने आंदोलन किया। इस बीच योगी सरकार ने अपनी भर्ती प्रक्रिया को और  तेज करने का निर्णय लिया है।

पदों का ब्योरा
भरे गए पदों की संख्या 2017 से अब तक
विभाग                                 पद
चिकित्सा स्वास्थ्य
परिवार कल्याण ख, ग, घ           8556
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन                28622
पावर कारपोरेशन                   6446
प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षा    365
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  16708
बेसिक शिक्षा विभाग                 54706
पुलिस विभाग                         137253
सहकारिता विभाग                    726
लोक सेवा आयोग                    26103
चिकित्सा शिक्षा विभाग              1112
माध्यमिक शिक्षा                      14000
वित्त विभाग                           614
उच्च शिक्षा विभाग                   4615
नगर विकास                          700

कुल भर्तियां                           3,00,526
 

यहां भर्ती प्रक्रिया चल रही
पुलिस विभाग                        16629
बेसिक शिक्षा                         69000
पावर कारपोरेशन 853
 
कुल भर्ती                             294080
प्रक्रियाधीन                           86,482
यूपीएसएसएससी प्रक्रियाधीन     5000
 

नौकरियों का हाल

2018 में 68500 शिक्षक भर्ती में लगभग 45 हजार शिक्षकों को मिली नौकरी

दिसम्बर 2019 में शुरू हुई 69000 शिक्षक भर्ती का मामला कट्ऑफ अंक विवाद में न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें लिखित परीक्षा हो चुकी है और लगभग डेढ़ साल बाद मई, 2020 में इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। 1,46,060  अभ्यर्थी इसमें सफल हुए। लेकिन अब भी कटऑफ अंकों को लेकर शिक्षामित्रों के लिए 37339 पदों को होल्ड करने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं। राज्य सरकार ने पुनर्विचार याचिका डाली है।
माध्यमिक शिक्षा में  2018 एलटी ग्रेड के 10768 पदों में से लगभग 50 फीसदी ही भरे, प्रक्रिया अब भी गतिमान
 सहायताप्राप्त स्कूलों में 18 से 20 हजार पद खाली, नहीं शुरू हो सकी भर्ती

इन विभागों में पद खाली
राजस्व विभाग लेखपाल व अन्य     9000
स्वास्थ्य                                   5300
परिवहन निगम                           10,056
आवास                                    200
पीडब्ल्यूडी                               3210
वाणिज्य कर                             430
(इन्हें मिलाकर प्रदेश में 84 विभागों में लगभग तीन लाख पद खाली हैं।)

नौकरियों का हाल

- 2018 में 68500 शिक्षक भर्ती में लगभग 45 हजार शिक्षकों को मिली नौकरी

- दिसम्बर 2019 में शुरू हुई 69000 शिक्षक भर्ती का मामला कट्ऑफ अंक विवाद में न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें लिखित परीक्षा हो चुकी है और लगभग डेढ़ साल बाद मई, 2020 में इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। 1,46,060  अभ्यर्थी इसमें सफल हुए। लेकिन अब भी कटऑफ अंकों को लेकर शिक्षामित्रों के लिए 37339 पदों को होल्ड करने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं। राज्य सरकार ने पुनर्विचार याचिका डाली है। 

-माध्यमिक शिक्षा में  2018 एलटी ग्रेड के 10768 पदों में से लगभग 50 फीसदी ही भरे, प्रक्रिया अब भी गतिमान

- सहायताप्राप्त स्कूलों में 18 से 20 हजार पद खाली, नहीं शुरू हो सकी भर्ती 

 

 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें