हज यात्रा पर जाने वाले जान लें इस बार बैंकों से लेने होंगे रियाल, हज हाउस पर नहीं होंगे काउंटर
हज यात्रा 2023 में जाने वाले हज यात्रियों को सऊदी अरब की करंसी रियाल इस साल हज हाउस पर नहीं मिलेगी। हज यात्रियों को इसके लिए अपने नजदीकी एसबीआई बैंक से रियाल लेना होगा।
हज यात्रा 2023 में जाने वाले हज यात्रियों को सऊदी अरब की करंसी रियाल इस साल हज हाउस पर नहीं मिलेगी। हज यात्रियों को इसके लिए अपने नजदीकी एसबीआई बैंक से रियाल लेना होगा। 21 मई से शुरू होने वाली हज यात्रा में इस साल ये रियाल को लेकर यह बदलाव किया गया है।
राज्य हज समिति के सचिव एसपी तिवारी ने कहा कि हज यात्रा के लिए चयनित यात्री अपने-अपने जिले ही सुविधानुसार किसी भी स्टेट बैंक ऑफ से रियाल प्राप्त कर सकते हैं। हज हाउस के अन्दर विदेशी मुद्रा के लिए कोई बैंक काउंटर उपलब्ध नहीं रहेगा। प्रत्येक हज यात्री को अपने पास कम से कम 1500 रियाल खर्च के लिए रखने होंगे। इसके अलावा यदि कोई हज यात्री अधिक पैसे ले जाने का इच्छुक हैं तो अन्तरराष्ट्रीय नियमों के तहत ले जा सकता है। पिछले साल तक हज यात्रियों को हज हाउस में ही विदेशी मुद्रा बैंक के कांउटर से रियाल मिल जाते थे।
512 हज यात्रियो को लगा टीका
हज यात्रियों के लिए 19 मई मई हज हाउस में टीकाकरण कैम्प लगाया गया है। मंगलवार को 512 हज यात्रियों को टीका लगाया गया। टीकारण शाम पौने चार बजे तक सामान्य रूप से चल रहा था। ज्यादा भीड़ नहीं थी लेकिन शाम चार बजे से अचानक से लगभग 200 हज यात्री एक साथ पंहुच गए थे। हालांकि सभी का टीकारण और मेडिकल चेकअप किया गया।