ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकल्याण सिंह के परिवार के लिए यह वेलेंटाइन डे रहेगा यादगार

कल्याण सिंह के परिवार के लिए यह वेलेंटाइन डे रहेगा यादगार

वेलेंनटाइन डे पर राजस्थान के राज्यपाल व पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे और एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू की पुत्री की आज सगाई है। शहर के एक होटल में समारोह के लिए तैयारियां की गई हैं। कल्याण सिंह...

कल्याण सिंह के परिवार के लिए यह वेलेंटाइन डे रहेगा यादगार
कार्यालय संवाददाता ,अलीगढ़Wed, 14 Feb 2018 11:29 AM
ऐप पर पढ़ें

वेलेंनटाइन डे पर राजस्थान के राज्यपाल व पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे और एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू की पुत्री की आज सगाई है। शहर के एक होटल में समारोह के लिए तैयारियां की गई हैं। कल्याण सिंह शहर में पहुंच चुके हैं। आठ मार्च को विवाह की रस्म पूरी की जाएगी।

राजवीर सिंह की चार संतानों में सबसे बड़े संदीप सिंह उत्तरप्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री हैं। उनसे छोटी बेटी पूर्णिमा सिंह, श्वेता सिंह और सबसे छोटा बेटा सौरभ सिंह हैं। पूर्णिमा सिंह का रिश्ता भाजपा नेता व रियल स्टेट कारोबारी श्यौराज सिंह के बेटे प्रवीण राज सिंह से तय हुआ है। दोनों परिवारों के बीच पिछले दिनों रिश्ते को लेकर सहमति बनने के बाद टीका व सगाई समारोह आज होने जा रहा है। कल्याण सिंह के परिवार में तीन दशक बाद शहनाई गूंजने का यह शुभ अवसर आया है। 

प्रवीण ने कनाडा तो पूर्णिमा ने नैनीताल से की है पढ़ाई
प्रवीण राज सिंह ने हिन्दुस्तान से बात करते हुए बताया कि उनकी प्रारंभिक पढ़ाई एएमयू से हुई थी। हाईस्कूल करने के बाद वह कनाडा़ चले गए। जहां कैटन्यू यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट डिजाइनिंग की पढ़ाई की। वहीं पूर्णिमा सिंह ने नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की है। 

शहर में लगा वीवीआईपी का जमावड़ा
आज होने जा रही प्रवीण राज सिंह और पूर्णिमा सिंह की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए वीवीआईपी का जमावड़ा लग गया है। परिवार के समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को स्टेट प्लेन से राज्यपाल कल्याण सिंह अलीगढ़ आ गए। वहीं सूबे के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह सड़क मार्ग से पहुंचे। सूत्रों के अनुसार बुधवार को भी उत्तरप्रदेश और राजस्थान के जनप्रतिनिधियों के अलावा पुलिस-प्रशासनिक अफसर आ सकते हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें