ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशइस बार दशहरा से दीपावली तक अयोध्या में रहेगी राम नाम की धूम, साढ़े सात लाख दीयों से जगमाएंगे घाट

इस बार दशहरा से दीपावली तक अयोध्या में रहेगी राम नाम की धूम, साढ़े सात लाख दीयों से जगमाएंगे घाट

इस बार दशहरा से दीपावली तक अयोध्या में राम नाम की धूम रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी इस बार के अयोध्या दीपोत्सव में बतौर खास मेहमान शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन व...

इस बार दशहरा से दीपावली तक अयोध्या में रहेगी राम नाम की धूम, साढ़े सात लाख दीयों से जगमाएंगे घाट
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 12 Sep 2021 07:47 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

इस बार दशहरा से दीपावली तक अयोध्या में राम नाम की धूम रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी इस बार के अयोध्या दीपोत्सव में बतौर खास मेहमान शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ.नीलकंठ तिवारी ने 'हिन्दुस्तान' से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार अयोध्या में सात लाख इक्वयान हजार दीपों की सजावट के निर्देश दिए हैं।
                                      
इस बार की थीम आत्म निर्भर उ.प्र.

डा.तिवारी ने कहा कि इस बार के दीपोत्सव की थीम 'आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश' रहेगी। दीपोत्सव के अवसर पर वहां छह दिन की हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसे शिल्पोत्सव नाम दिया गया है। दीपोत्सव से पहले दशहरे के आसपास अयोध्या में विदेशी रामलीला मण्डलियों को भी आमंत्रित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

पूरी अयोध्या में दस लाख दीपक जगमाएंगे

पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि साढ़े सात लाख दीपक तो अयोध्या के घाटों पर जलेंगे ही साथ ही अयोध्या के मंदिरों, आश्रमों आदि पर करीब 10 लाख दीपक जलाए जाएंगे। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में तो साढ़े सात लाख दीपकों के प्रज्जवलित करने का नया कीर्तिमान बनेगा। पिछली बार 6.5 लाख दीपक जले थे।

अयोध्या में इसकी शुरुआत 30-31 अक्तूबर से हो सकती है। पहले हस्तशिल्प प्रदर्शनी यानि शिल्पोत्सव आयोजित किया जाएगा जो कि छह दिन चलेगा। इसके साथ ही पहली नवम्बर को रामायण कान्कलेव का समापन समारोह होगा। इस समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

पीएम कर सकते हैं डेढ़ दर्जन पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण

अयोध्या जिला प्रशासन से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के आने के संकेत मिल रहे हैं। इस अवसर पर रामायण सर्किट की पूरी हो चुकी 133 करोड़ रुपये की करीब डेढ़ दर्जन योजनाओं का लोकार्पण और विजन डाक्यूमेंट की कुछ नई योजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी से करवाया जा सकता है।

मुख्य आयोजन राम की पैड़ी पर

दीपोत्सव का मुख्य आयोजन राम की पैड़ी के पुरी घाट पर होगा। बाकी के कार्यक्रम रामकथा पार्क में होंगे। राम की पैड़ी की सजावट, वाल पेण्टिंग के लिए चेन्नई की एक कम्पनी को काम दिया गया है। एक अन्य कम्पनी से अयोध्या के मंदिरों के जीर्णोद्वार, उनमें समानता लाने, एक ही रंग रामरज से रंगे जाने का काम करवाया जाएगा।

फिल्मी सितारों की रामलीला 6 अक्तूबर से

इसी तरह 6 अक्तूबर से 15 अक्तूबर के बीच प्रतिदिन शाम सात बजे से रात दस बजे के बीच अयोध्या में फिल्मी सितारों के अभिनय से सजी रामलीला मंचन होगा। जिसका सजीव प्रसारण कई सेटेलाइट चैनल व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा। इस रामलीला में सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन, बिन्दु दारा सिंह, शहबाज खान, असरानी, रजा मुरादाबाद, शक्ति कपूर, शीबा खान, अमिता नांगिया, कैप्टन राज माथुर आदि अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें