ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलखनऊ-काठगोदाम समेत कई ट्रेनों का बदलेगा समय, जानिए नया शेड्यूल

लखनऊ-काठगोदाम समेत कई ट्रेनों का बदलेगा समय, जानिए नया शेड्यूल

रेलवे एक अक्तूबर से लखनऊ की कई ट्रेनों के समय बदलेगा। इसमें ट्रेन नंबर 05044 काठगोदाम से लखनऊ ट्रेन सुबह 11:45 बजे की जगह 30 मिनट पहले ही 11:15 बजे छूटेगी। यह ट्रेन हल्द्वानी से दोपहर 12:02 की जगह...

लखनऊ-काठगोदाम समेत कई ट्रेनों का बदलेगा समय, जानिए नया शेड्यूल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 25 Sep 2021 07:05 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रेलवे एक अक्तूबर से लखनऊ की कई ट्रेनों के समय बदलेगा। इसमें ट्रेन नंबर 05044 काठगोदाम से लखनऊ ट्रेन सुबह 11:45 बजे की जगह 30 मिनट पहले ही 11:15 बजे छूटेगी। यह ट्रेन हल्द्वानी से दोपहर 12:02 की जगह 11:45 और लालकुआं 12:40 बजे की जगह 12:30 बजे छूटेगी। ट्रेन नंबर 02108 लखनऊ जंक्शन-लोकमान्य तिलक ट्रेन रात 10:45 बजे की जगह 10:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 05307 लखनऊ जंक्शन से भोपाल गरीब रथ रात 10:45 बजे की जगह 10:40 बजे छूटेगी। ट्रेन नंबर 09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर वाया लखनऊ और ट्रेन नंबर 04060 आनन्द विहार टर्मिनस से मुजफ्फरपुर स्पेशल गोरखपुर से सुबह 11:10 की जगह 11:05 बजे छूटेगी। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें