ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपिछली सरकारों ने प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों को गर्त में ले जाने का किया काम : डॉ. सूर्य प्रताप शाही

पिछली सरकारों ने प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों को गर्त में ले जाने का किया काम : डॉ. सूर्य प्रताप शाही

पिछली सरकारों ने  प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों को गर्त में ले जाने का कार्य किया है। हमारी सरकार ने  प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में  कृषि विकास की नई रूपरेखा तैयार कर...

पिछली सरकारों ने प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों को गर्त में ले जाने का किया काम : डॉ. सूर्य प्रताप शाही
हिन्दुस्तान टीम,अयोध्याSat, 20 Jun 2020 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछली सरकारों ने  प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों को गर्त में ले जाने का कार्य किया है। हमारी सरकार ने  प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में  कृषि विकास की नई रूपरेखा तैयार कर प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है। ये बातें  प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को  नरेंद्र नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के हाइटेक मीटिंग हॉल में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहीं। 

उन्होंने प्रदेश की पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों को गर्त में ले जाने का कार्य किया। उनके पास कृषि विकास की कोई रूपरेखा नहीं थी। हमारी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी कृषि विश्वविद्यालयों को आर्थिक पैकेज दिया। जिसके आधार पर पूरे प्रदेश में 8 नए कृषि विज्ञान केंद्र खोले गए हैं जिनके  माध्यम से किसानों को उच्च तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है। यही नहीं प्रदेश जो गन्ना किसानों को उनके मूल्य का भुगतान नहीं कर पा रहा था आज पूरी तरह से गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।

प्रदेश  चीनी के उत्पादन में महाराष्ट्र को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री ने मुख्य परिसर स्थित एन यसपी  6 फार्म का लोकार्पण किया। नये कृषि भवन का भी लोकार्पण किया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के जीन डायरेक्टर के साथ विश्वविद्यालय के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का भृमण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने प्रसार निदेशालय द्वारा अपने प्रछेत्र पर क्रॉप कैफेटेरिया में धान रोपाई की शुरुआत का अवलोकन किया। क्रॉप कैफेटेरिया में लगी फसलों का अवलोकन किसानों को उनके भृमण के दौरान कराया जाता है।

इससे अवगत कराते हुए निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव ने बताया कि इस वर्ष इस प्रछेत्र पर धान की आठ किस्मों की रोपाई की जा रही है जो अपने में अलग-अलग समयावधि तथा उत्पादन क्षमता की है। कृषि मंत्री ने काले धान की पौध व रोपाई भी देखी। अपने विश्वविद्यालय भ्रमण के दौरान कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विकसित किया गया एन एसपी 6 फार्म का लोकार्पण किया। यह फार्म एकीकृत फसल पद्धति के स्वरूप में विकसित किया गया है। कृषि मंत्री ने लोकार्पण के दौरान कुलपति के अद्भुत प्रयास की प्रसंसा करते हुए कहा कि इस प्रछेत्र का किसानों को अवलोकन कराने से उन्हें एक स्थान पर ही कृषि ,पशुपालन ,मत्स्य पालन ,बकरी पालन व फसल उत्पादन का वैज्ञानिक तकनीक से अवगत कराया जा सकेगा। कृषि मंत्री श्री शाही को कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने उद्यान प्रछेत्र,सस्य विज्ञान प्रछेत्र,शैक्षणिक पशुधन प्रछेत्र तथा मत्स्यकीय तालाबों का अवलोकन भी किया।

कृषि मंत्री ने कुलपति डॉ.सिंह के प्रयासों से विश्वविद्यालय परिसर में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण का भी अवलोकन किया। कृषि मंत्री श्री शाही का स्वागत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने माल्यार्पण करके किया। मंत्री के अवलोकन के दौरान प्रमुख रूप से निदेशक प्रशासन डॉ. आरके जोशी, निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एव पशुपालन डॉ. हरनाम सिंह, अधिष्ठाता कृषि डॉ.वीएन राय,अधिष्ठाता उद्यान एव वानिकी डॉ. ओपी राव , निदेशक शोध डॉ. गजेंद्र सिंह तथा कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें