होटल के बाहर बर्तन धोता रहा बंदर, काम पूरा होने के बाद खाया खाना, देखें वीडियो
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वजह कोई इंसानी कारनामा नहीं, बल्कि एक बंदर की वह हरकत थी जो इंसानों से मिलती जुलती है। इस वीडियो में एक बंदर इंसानों की तरह ही बर्तन धोते हुए...
इस खबर को सुनें
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वजह कोई इंसानी कारनामा नहीं, बल्कि एक बंदर की वह हरकत थी जो इंसानों से मिलती जुलती है। इस वीडियो में एक बंदर इंसानों की तरह ही बर्तन धोते हुए दिख रहा है। यही नहीं काम खत्म करने के बाद ही बंदर ने भोजन ग्रहण किया।
दरअसल मामला अमेठी जिले के बाजार शुकुल कस्बे से जुड़ा हुआ है। बीते गुरुवार को कस्बे के गिरिधारी मौर्य के होटल पर जूठे बर्तन, कड़ाही व भोजन पकाने के अन्य बर्तन धुलने के लिए होटल के सामने स्थित नल के पास रखे हुए थे। तभी अचानक से एक बंदर वहां आ पहुंचा और धुलने के लिए रखे बर्तनों को अपने मन मुताबिक धुल कर अलग करने लगा। जब लोगों ने इस दृश्य को देखा तो किसी ने इसका वीडियो मोबाइल पर बनाना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर एक बर्तन धोते हुए बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बंदर बर्तन धोते हुए दिख रहा है और यही नहीं, उसने काम खत्म करने के बाद भोजन भी ग्रहण किया।#ViralVideo #Video #SocialMedia #UttarPradesh pic.twitter.com/gGVW9MjqFc
— Hindustan (@Live_Hindustan) October 22, 2021
बंदर को बर्तन धुलते देख होटल मालिक गिरिधारीलाल मौर्य ने उसे खाने के लिए भोजन लाकर रख दिया। लेकिन बंदर ने उसे छुआ तक नहीं। कड़ाही में रखे सारे बर्तनों को अपने हिसाब से साफ करने के बाद बंदर ने गिरिधारी लाल द्वारा रखा खाना खाया और चला गया। यह दृश्य देख रहे लोग बंदर की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक सके।