ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलड़की को ऐसे फंसाया जाल में, फिर 6 साल तक करता रहा रेप, विरोध किया फिर..

लड़की को ऐसे फंसाया जाल में, फिर 6 साल तक करता रहा रेप, विरोध किया फिर..

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। लखनऊ में काकोरी कोतवाली में किशोरी ने यौन शोषण किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर छह वर्ष तक उसे प्रताड़ित किया

लड़की को ऐसे फंसाया जाल में, फिर 6 साल तक करता रहा रेप, विरोध किया फिर..
Deep Pandeyहिन्दुस्तान,लखनऊMon, 06 Feb 2023 02:25 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ में काकोरी कोतवाली में किशोरी ने यौन शोषण किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर छह वर्ष तक उसे प्रताड़ित किया गया। 

मलिहाबाद निवासी किशोरी के मुताबिक काकोरी दोना गांव निवासी मनीष गौतम से उसकी दोस्ती थी। फोन पर बात होती थी। करीब छह वर्ष पूर्व आरोपी ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। घूमाने के बहाने वह उसे एक मकान में लेकर चला गया। जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद मनीष लगातार यौन शोषण करता रहा। शादी के लिए कहने पर वह दहेज की मांग करने लगा।

पीड़िता के अनुसार दो वर्ष पूर्व वह पिता के साथ नोएडा चली गई थी। वहां पहुंच कर भी आरोपी ने उससे मुलाकात की थी। इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें