ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअगले 4 महीने बदल जाएगी लखनऊ शहर की सूरत, 600 से अधिक सड़कें बनेंगी, संवरेंगे पार्क और क्या-क्या 

अगले 4 महीने बदल जाएगी लखनऊ शहर की सूरत, 600 से अधिक सड़कें बनेंगी, संवरेंगे पार्क और क्या-क्या 

यूपी राजधानी लखनऊ की सूरत बदल जाएगी। शहर में 600 से अधिक सड़कें बनाई जाएंगी। डेढ़ सौ पार्क भी सवारे जाएंगे। नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

अगले 4 महीने बदल जाएगी लखनऊ शहर की सूरत, 600 से अधिक सड़कें बनेंगी, संवरेंगे पार्क और क्या-क्या 
Deep Pandeyहिन्दुस्तान,लखनऊWed, 27 Jul 2022 10:17 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आगामी चार महीने में शहर की 600 से अधिक सड़कें बनाई जाएंगी। लगभग डेढ़ सौ पार्क भी सवारे जाएंगे। 4400 नयी एलइडी स्ट्रीट लाइटें लगायी जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्षदों से उनके क्षेत्रों की खराब सड़कों, पार्कों तथा नाले नालियों का प्रस्ताव मांगा गया है। अगले महीने तक टेंडर कराकर सितम्बर तक निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। नगर निगम चुनाव से पहले शहर की लगभग सभी सड़कें चमचमा उठेंगी। 

नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों ने चुनाव का हवाला देते हुए पार्षद विकास निधि की सभी चारों किस्तें एक साथ मंजूर करवा ली थी। सभी 110 वार्डों में प्रत्येक के लिए सदन से 1.25 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। सदन की बैठक 13 जून को हुई थी। लेकिन वार्डों में विकास कार्यों को शुरू कराने का आदेश 25 जुलाई को नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने जारी किया। आदेश जारी होते ही इंजीनियरिंग विभाग ने शहर के सभी 110 वार्डो के पार्षदों से उनके क्षेत्रों की खराब सड़कों के बनाने के लिए प्रस्ताव मांग लिया गया है। पार्षदों को सड़क, नाला, नाली, पार्क तथा ही स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव देना है। हर वार्ड में अनिवार्य रूप से वहां की सबसे अधिक खराब 5 से 6 सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा सबसे खराब पार्क भी सुधारे जाएंगे। जल निकासी के लिए नाले, नालियों की भी मरम्मत होगी। सभी 110 वार्डों की लगभग 600 सड़के बनाई जाएंगी। डेढ़ सौ से अधिक पार्कों को भी दुरुस्त किया जाएगा। 
 
प्रत्येक वार्ड में लगेगी 40- 40 स्ट्रीट लाइटें

चुनाव के चलते शहर के प्रत्येक वार्ड में 40- 40 नई एलइडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। कुल 4400 नई स्ट्रीट लाइटें शहर में लगेंगी। इससे शहर रोशन हो जाएगा। पहले चरण में 20-20 स्ट्रीट लाइटें लगाने का आदेश जारी हुआ है। 2 महीने के भीतर सभी वार्डों में यह लाइटें लग जाएंगी। उसके बाद बाकी बची 20-20 लाइटें अगले 2 महीने में लगाई जाएंगी। इन लाइटों के लगने के बाद शहर का हर रोड और कोना जगमग हो जाएगा। इन लाइटों को लगाने के लिए भी नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग में पार्षदों से स्थान का प्रस्ताव मांगा है। ताकि उनके बताने वाले स्थानों पर लाइटें लगायी जा सकें। 
 
सड़क, पार्क, नाले, नालियों पर खर्च होगा 140 करोड़

आगामी 4 महीनों में नगर निगम सड़क, नाली, नाला तथा पार्क बनाने पर लगभग 140 करोड रुपए खर्च करेगा। सदन से इसका प्रस्ताव पास हुआ था। सभी पार्षदों को चुनाव लड़ना है। इसलिए सभी नगर निगम अफसरों पर इसका दबाव बनाए हुए हैं कि चुनाव की घोषणा से पहले तथा आचार संहिता लगने से पहले ही टेंडर करा कर काम शुरू हो जाए। ताकि कोई अड़चन न आए। मतदान से पहले शहर की सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएं। ताकि वह चुनाव में वोट मांग सकें। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें