ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशताजमहल में जारी बंदरों का आतंक, न्यूजीलैंड से आए पर्यटक को बनाया निशाना, कराहते हुए किया ताज का दीदार

ताजमहल में जारी बंदरों का आतंक, न्यूजीलैंड से आए पर्यटक को बनाया निशाना, कराहते हुए किया ताज का दीदार

ताजनगरी आगरा में बंदरों का आतंक जारी है। ताजमहल देखने आए न्यूजीलैंड के एक सैलानी की जांघ पर बंदर ने काट लिया। बंदर के काटने से सैलानी की जांघ से खून निकलने लगा जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

ताजमहल में जारी बंदरों का आतंक, न्यूजीलैंड से आए पर्यटक को बनाया निशाना, कराहते हुए किया ताज का दीदार
Atul Guptaसंवाददाता,आगराThu, 27 Oct 2022 05:58 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ताजमहल पर बंदरों का आतंक जारी है। बुधवार को न्यूजीलैंड के एक पर्यटक को ताजमहल देखने जाते समय रास्ते में बंदर ने काट लिया। सुदूर देश से आने के कारण पर्यटक दर्द में कराहता रहा, लेकिन फिर भी उसने ताजमहल का दीदार किया।

बुधवार को आस्ट्रेलियन एयर लाइंस क्वेंटास के आठ क्रू मेंबर ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे। सूर्योदय के समय पश्चिमी गेट से कुछ पहले ताज रेस्टोरेंट के पास एक बंदर ने न्यूजीलैंड के पर्यटक स्टीव पर हमला कर दिया। बंदर ने स्टीव की जांघ पर काट लिया। बंदर के काटने से पर्यटक की जांघ से खून बहने लगा। उनके साथ चल रहे गाइड मुफीद अहमद ने प्राथमिक चिकित्सका के लिए एएसआई के अधिकारियों को बताया तो पर्यटक की पट्टी कर दी गई। 

वैक्सीन लगवाने के लिए कहा गया तो बताया गया कि स्मारक में ये सुविधा नहीं है। उसके बाद साथ आए पर्यटकों ने दिल्ली स्थित अपनी कंपनी के कार्यालय में बात की तो कहा गया कि दिल्ली पहुंचते ही वैक्सीन लगवा दी जाएगी। ताजमहल पर पर्यटकों को बंदरों द्वारा काटे जाने की ये 17वीं घटना है। तमाम प्रयासों के बाद अभी तक बंदरों को पकड़ने की कवायद पूरी नहीं हो सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें