ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशखुशखबरी: लखनऊ से दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस अगले माह से

खुशखबरी: लखनऊ से दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस अगले माह से

लखनऊ से दिल्ली के बीच रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जुलाई के अंत तक इस मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन में चलने वाले यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से...

खुशखबरी: लखनऊ से दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस अगले माह से
अमित कसाना,नई दिल्ली Thu, 20 Jun 2019 09:35 AM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ से दिल्ली के बीच रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जुलाई के अंत तक इस मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन में चलने वाले यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से करीब 60 मिनट कम समय लगेगा।

27 जून को संसद सत्र खत्म होने के बाद कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। तेजस का नया रैक लखनऊ जंक्शन पहुंच चुका है। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच इसे चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

सुबह 6.50 बजे जाएगी 
लखनऊ-नई दिल्ली मार्ग पर शताब्दी एक्सप्रेस पहले से ही चल रही है। यह दोपहर लखनऊ से चलकर रात को नई दिल्ली पहुंचती है। शताब्दी को यह सफर पूरा करने में करीब साढ़े छह घंटे लगते हैं। वहीं, तेजस लखनऊ से दिल्ली का सफर 5 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को छोड़कर सभी दिन लखनऊ जंक्शन से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से दोपहर 3:35 बजे चलकर रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

2016 में हुई थी घोषणा
इसकी घोषणा वर्ष 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने की थी, लेकिन रैक न मिलने के कारण यह नहीं चल सकी। लखनऊ के अलावा चंडीगढ़ के लिए भी तेजस एक्सप्रेस प्रस्तावित है। इसके अलावा अन्य रेल मार्गों पर भी इसे चलाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे मार्गों पर भी इसे चलाने पर विचार किया जा रहा है।

शिवपाल यादव ने बताया, आखिर लोकसभा चुनाव में क्यों हारी समाजवादी पार्टी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें