ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबस्ती से अगवा कर लाई किशोरी से लखनऊ में गैंगरेप, पांच पर FIR

बस्ती से अगवा कर लाई किशोरी से लखनऊ में गैंगरेप, पांच पर FIR

बस्ती के दुबौलिया से एक किशोरी को अगवा कर चिनहट में एक मकान में बंधक बनाया गया। फिर चार लड़कों ने उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी गया। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक ने...

बस्ती से अगवा कर लाई किशोरी से लखनऊ में गैंगरेप, पांच पर FIR
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 20 Sep 2020 12:38 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती के दुबौलिया से एक किशोरी को अगवा कर चिनहट में एक मकान में बंधक बनाया गया। फिर चार लड़कों ने उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी गया। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक ने लड़कों का विरोध किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने इस लड़की को 18 सितम्बर को बस्ती भिजवाया। तब लड़की ने मकान मालिक व पुलिस को दुराचार के बारे में नहीं बताया लेकिन घर पर उसने पूरी आपबीती बयां की। इसके बाद ही दुराचार और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर करायी गई। 

इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद 17 वर्षीय पीड़िता बस्ती में ही घर पर रहती थी। उसके मुताबिक सात  सितम्बर को दुबौलिया निवासी अजय और रेहान उसे बहलाफुसला कर अपने साथ लखनऊ ले गए। यहां उसे एक कमरे में बंधक बना लिया था। चार लड़कों ने उसके साथ दुराचार किया। उसे बाहर तक नहीं निकलने दिया जाता था। वह इतना डर गई थी कि जब मकान मालिक ने सूचना दी तो वह आपबीती किसी से नहीं बता सकी। लखनऊ पुलिस ने जब उसे 18 सितम्बर को घर पहुंचाया। पुलिस के घर से जाने के बाद ही उसने सारी बात घर वालों को बतायी। 

दुबौलिया कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि दो नामजद व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें