Hindi NewsUP NewsTeenager found hanging in Lakhimpur Kheri accused of murder after rape
लखीमपुर खीरी में फंदे पर झूलती मिली किशोरी,रेप के बाद हत्या का आरोप

लखीमपुर खीरी में फंदे पर झूलती मिली किशोरी,रेप के बाद हत्या का आरोप

संक्षेप:

लखीमपुर-खीरी के नीमगांव  थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक 14 साल की दलित किशोरी की लाश लटकती मिली। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। खीरी जिले में...

Sep 06, 2020 10:52 am ISTAmit Gupta हिन्दुस्तान टीम, लखीमपुर खीरी
share Share
Follow Us on

लखीमपुर-खीरी के नीमगांव  थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक 14 साल की दलित किशोरी की लाश लटकती मिली। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खीरी जिले में महिला अपराध की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। 15 दिनों के अंदर यह चौथी वारदात है जिसमें रेप और हत्या की बात कही जा रही है। नीमगांव  थाना क्षेत्र के एक किसान ने बताया कि शनिवार की रात उसकी पुत्री छत पर सो रही थी और वहीं से गायब हो गई। सुबह जब उसे अपने घर से कुछ दूर के खाली पड़े मकान में आहट सुनाई दी तो वह वहां गया। वहां उसकी बेटी की लाश फंदे से लटक रही थी और गांव का एक युवक भागता दिखाई दिया। इसके बाद लड़की के घर वालों ने आरोपी युवक का घर घेर लिया और जमकर हंगामा हुआ। इस बीच आरोपी युवक वहां से भाग जाने में कामयाब रहा। किशोरी के पिता ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस परिजनों की कहानी पर पूरा यकीन नहीं कर रही। एसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।