ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजन्मदिन समारोह में फायरिंग में गोली लगने से किशोरी की मौत

जन्मदिन समारोह में फायरिंग में गोली लगने से किशोरी की मौत

यूपी के फिरोजाबाद में उत्तर क्षेत्र में रविवार की रात जन्मदिन समारोह में हुई फायरिंग में गोली लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। वह जनपद मैनपुरी की रहने वाली थी। पिता के साथ बहन की ससुराल आई थी। पड़ोस...

जन्मदिन समारोह में फायरिंग में गोली लगने से किशोरी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 27 Jan 2020 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के फिरोजाबाद में उत्तर क्षेत्र में रविवार की रात जन्मदिन समारोह में हुई फायरिंग में गोली लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। वह जनपद मैनपुरी की रहने वाली थी। पिता के साथ बहन की ससुराल आई थी। पड़ोस में कार्यक्रम में जाते समय उसे गोली लग गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

जनपद मैनपुरी थाना करहल के गांव शहजादपुर निवासी साधना (16) पुत्री सुखवासी पिता के साथ बहन नीतेश की ससुराल टापा खुर्द आई थी। बहन के पड़ोसी रामपाल के घर पर बच्चे का रविवार को जन्म दिन था। साधना पिता व अन्य लोगों के साथ रविवार की शाम कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उसी दौरान उसकी बहन का देवर आकाश वहां आ गया। उसने साथी की रायफल लेकर खुशी में फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से साधना गिर पड़ी। उसकी गर्दन में गोली लगी थी। 

उसके गिरते ही हड़कंप मच गया। साधना के पिता की माने तो वहां मौजूद लोग बेटी को घर के अंदर ले गए। वहां देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से सन्नाटा पसर गया। वहां मौजूद लोगों ने शव को गाड़ी में डाल लिया। पिता को साथ लेकर वह शहजादपुर गांव पहुंच गए। गोली लगने से लड़की की मौत का पता चलते ही एसएसपी सचिंद्र पटेल रात को ही मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटना के बारे में जानकारी की। देर रात पिता शव को लेकर वापस फिरोजाबाद आया। उसने थाने पहुंच कर घटना के बारे में पुलिस को बताया। उसने पुलिस को तहरीर लिखकर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक उत्तर केडी शर्मा का कहना है मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर कई स्थानों पर दबिश दी गई है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें