ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअस्पताल में किसकी डिलीवरी करवा रहा था शिक्षक पति? पत्नी को पता चली हकीकत तो खड़ा कर दिया बखेड़ा

अस्पताल में किसकी डिलीवरी करवा रहा था शिक्षक पति? पत्नी को पता चली हकीकत तो खड़ा कर दिया बखेड़ा

अक्सर छोटी-छोटी बातों के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो जाता है। समय रहते इन झगड़ों का निपटारा न हुआ तो मामला कोर्ट तक पहुंचने में देर नहीं लगती है। मामला यूपी के फिरोजाबाद जिले का है।

अस्पताल में किसकी डिलीवरी करवा रहा था शिक्षक पति? पत्नी को पता चली हकीकत तो खड़ा कर दिया बखेड़ा
Dinesh Rathourवरिष्ठ संवाददाता,फिरोजाबाद Thu, 19 Jan 2023 03:55 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अक्सर छोटी-छोटी बातों के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो जाता है। समय रहते इन झगड़ों का निपटारा न हुआ तो मामला कोर्ट तक पहुंचने में देर नहीं लगती है। मामला यूपी के फिरोजाबाद जिले का है। यहां एक शिक्षक पति प्राइवेट अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी करवा रहा था। इसकी जानकारी जब उसकी पत्नी को हुई तो वह अस्पताल पहुंच गई और बखेड़ा खड़ा कर दिया।

दरअसल शिक्षक की पहली पत्नी से विवाद के बाद मामला कोर्ट में है। इसके बाद शिक्षक दूसरी शादी कर लाया। पति की दूसरी शादी की जानकारी पहली पत्नी को नहीं थी। दूसरी पत्नी डिलीवरी के लिए जब शिक्षक अस्पताल पहुंचा तो पहली पत्नी को इसकी जानकारी हुई। मामले की थाने में तहरीर दी है।

मामला बुधवार का है। मैनपुरी की एक महिला की शादी फिरोजाबाद में हुई थी। उसका पति शिक्षक है। महिला ने भाऊ का नगला से आगे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने लोगों के आगे एक महिला पर आरोप लगाया कि यह उसके पति की दूसरी पत्नी है। उसने अपना बच्चा हंगामा होने पर अन्य महिला को पकड़ा दिया था। आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में पति ने उसकी डिलीवरी कराई थी और फिर आगे के उपचार के लिए यहां ले आया था।

पहली पत्नी ने कहा कि जब उसको जानकारी हुई तो वह मैनपुरी से सीधे आई है। आरोपी पति ने अपना नाम बदलकर महिला को भर्ती कराया है ताकि कोई पहचान नहीं सके। सैलई निवासी पति आसफाबाद क्षेत्र में शिक्षक है। पत्नी ने कहा कि उसका विवाद कोर्ट में चल रहा है। इसी दौरान युवक ने दूसरी शादी कर ली। हंगामा होने पर युवक मौके से गायब हो गया। अपने भाई के साथ पहुंची पहली पत्नी ने बताया कि पुलिस मौके पर आई थी। उसको कार्रवाई की मांग करते हुए उसने तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें