ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : सीएम का औचक निरीक्षण, योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर की रोजा मंडी पहुंचे

यूपी : सीएम का औचक निरीक्षण, योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर की रोजा मंडी पहुंचे

शाहजहांपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रोजा मंडी और जलालाबाद मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे  हैं। यह उनका औचक निरीक्षण है। मुख्यमंत्री...

Yogi Adityanath
1/ 2Yogi Adityanath
Shahjahanpur
2/ 2Shahjahanpur
शाहजहांपुर, हिन्दुस्तान टीम Sun, 22 Apr 2018 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रोजा मंडी और जलालाबाद मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे  हैं। यह उनका औचक निरीक्षण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से रोजा मंडी पहुंचे हैं। गेहूं खरीद को लेकर वे यहां किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों से उनकी परेशानियां पूछींं। बड़ी संख्या में यहां किसान जुटे हैं। कुछ ही देर पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से उनका प्रोग्राम जारी किया गया था। 

गेहूं खरीद में अव्वल रहने वाले शाहजहांपुर जिले में सर्वाधिक शिकायतों को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया। रविवार को डीएम, एसपी को कुछ ही देर पहले बता कर लखनऊ से शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। वह सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे, जहांं उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे रोजा मंडी के लिए रवाना हुए। मंडी पहुंचते ही सीएम ने अमृत त्रिपाठी से गेहूं खरीद के बाबत चलते-चलते बातचीत की।  मुख्यमंत्री आगमन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व जनता मंडी पहुंच गई।

मुख्यमंत्री लगातार निरीक्षण करते जा रहे थे और इस दौरान उन्होंने बारीकी से एक-एक चीज पर नजर रखी। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है।

बता दें कि प्रदेश में गेहूं खरीद के मामले में शाहजहांपुर का स्थान अव्वल रहता है, इस नाते शाहजहांपुर वह पहले पहुंचे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण के लिए लखीमपुर भी जाएंगे। निरीक्षण को लेकर यहां भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां सीएम के दोपहर 2:00 बजे पहुंचने की संभावना है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें