ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP के दो प्रत्याशियों के सामने नौ और दस का दम दिखाने की चुनौती, इन पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर

UP के दो प्रत्याशियों के सामने नौ और दस का दम दिखाने की चुनौती, इन पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर

चुनाव का दूसरा दौर कई मायनों में बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। एक तो आजम खां दसवीं बार जीत दर्ज करने के लिए मैदान में हैं तो दूसरी ओर तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। चुनाव से यह भी साबित...

UP के दो प्रत्याशियों के सामने नौ और दस का दम दिखाने की चुनौती, इन पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर
हिन्‍दुस्‍तान ,लखनऊ Tue, 08 Feb 2022 03:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

चुनाव का दूसरा दौर कई मायनों में बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। एक तो आजम खां दसवीं बार जीत दर्ज करने के लिए मैदान में हैं तो दूसरी ओर तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। चुनाव से यह भी साबित होगा कि योगी सरकार में मंत्री रहने के बाद धर्मसिंह सैनी के पालाबदल को जनता ने किस रूप में लिया। यही नहीं और भी रंग यहां चुनाव में दिख रहे हैं। एक पिता-पुत्र एक ही पार्टी से अगल-बगल की सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो एक और पिता पुत्र अलग-अलग दलों से विधानसभा पहुंचने के ख्वाहिशमंद हैं और एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

आजम खां अब तक नौ बार जीत चुके हैं। अब वह सांसद हैं। पर जेल में रहकर वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। फतेह हासिल हुई तो वह दसवीं बार विधायक बनेंगे। 18 वीं विधानसभा में सर्वाधिक संसदीय अनुभव वाले विधायक के तौर पर बैठेंगे। इसी क्षेत्र में शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना मैदान में हैं। वह लगातार आठ बार चुनाव जीत चुके हैं और नौवीं बार जीतने के लिए मैदान में हैं। वह एक ही पार्टी से लगातार जीत रहे हैं।

एक दिलचस्प मंजर रामपुर में दिख रहा है। यहां दो पुराने राजनीतिक दुश्मन आमने सामने हैं। यानी आजम खां के सामने एक बार फिर नवाब काजिम अली खां हैं, तो यह सियासी अदावत उनकी अगली पीढ़ी में भी आ गई है। आजमं के बेटे अब्दुल्लाह स्वार सीट से लड़ रहे हैं। तो यहां उनके मुकाबले काजिम अलीं के बेटे हैदर अली चुनाव लड़ रहे हैं। आजमं व उनके बेटे पिछली बार भी जीते थे। उधर नवाब कांग्रेस से प्रत्याशी हैं जबकि उनके बेटे भी मैदान में हैं। भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल एस के प्रत्याशी हैं। हैदर अली के सामने स्वार से अब्दुल्लाह आजम खां हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें