Sunil Singh sent to Lucknow jail and Chandan Vishwakarma sent to Kanpur jail सुनील सिंह लखनऊ और चंदन विश्वकर्मा कानपुर जेल भेजे गए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsSunil Singh sent to Lucknow jail and Chandan Vishwakarma sent to Kanpur jail

सुनील सिंह लखनऊ और चंदन विश्वकर्मा कानपुर जेल भेजे गए

थाने में हंगामा करने के आरोपी हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह को लखनऊ और पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के भाई चंदन विश्वकर्मा को कानपुर  जेल भेज दिया गया है। शनिवार...

वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुरSat, 8 Sep 2018 12:26 PM
share Share
Follow Us on
सुनील सिंह लखनऊ और चंदन विश्वकर्मा कानपुर जेल भेजे गए

थाने में हंगामा करने के आरोपी हिंदू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह को लखनऊ और पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के भाई चंदन विश्वकर्मा को कानपुर  जेल भेज दिया गया है। शनिवार सुबह छह बजे के करीब जेल वाहन से दोनों को स्‍थानांतरित किया गया। उन्‍हें दूसरी जेल भेजने का आदेश शुक्रवार को ही गोरखपुर जेल पहुंचा था। 

31 जुलाई को पुलिस ने चंदन विश्वकर्मा को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था इसकी सूचना पर पहुंचे सुनील सिंह और उनके समर्थकों ने चंदन को थाने से छुड़ाने की कोशिश की थी और जमकर हंगामा किया था पुलिस ने इस मामले में सुनील समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था बाद में लाल डिग्गी पार्क के पास एक कार बरामद हुई थी जिसमें सुनील सिंह का पोस्टर लगा था पुलिस ने यह दावा किया था कि इसमें पेट्रोल बम मिला है और यह सुनील सिंह ही लेकर आए थे इस आधार पर एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था जिसके बाद दोनों पर रासुका की कार्रवाई की गई हैं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |