ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशग्रहों के राजा सूर्य अपने घर में कर रहे प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव: VIDEO

ग्रहों के राजा सूर्य अपने घर में कर रहे प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव: VIDEO

वर्ष में एक बार सूर्य अपने घर यानि सिंह राशि में प्रवेश करते हैं। यह अगस्त के मध्य में होता है। इस बार 17 अगस्त को वह कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 17 सितम्बर तक रहेंगे। यह...

ग्रहों के राजा सूर्य अपने घर में कर रहे प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव: VIDEO
प्रमुख संवाददाता ,गोरखपुर Sat, 17 Aug 2019 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष में एक बार सूर्य अपने घर यानि सिंह राशि में प्रवेश करते हैं। यह अगस्त के मध्य में होता है। इस बार 17 अगस्त को वह कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 17 सितम्बर तक रहेंगे। यह माह सूर्य के गोचर के हिसाब से महत्वपूर्ण हो जाता है। सूर्य ग्रहों के राजा, प्रकृति के पोषक हैं। विषाक्त पदार्थों के दाहक भी हैं। सूर्य काल पुरुष के पंचमेश, काल के  हृदय, राजसत्ता पक्ष और जीवन हैं। उनके अपने घर में प्रवेश का समय सामान्य जन के लिए शुभ होता है। हालांकि कुछ राशियों पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकते हैं। कुछ विशेष उपायों से विपरीत प्रभावों से बचा जा सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय से जानिए कि सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने का किन-किन राशियों पर सकारात्मक और किन-किन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है और नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं- 

मेष- निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए पढ़ने-लिखने का उत्तम समय। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए भी यह समय सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। संतान की प्राप्ति और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग। 

वृषभ- घर में कलह के संकेत हो सकते हैं। मां के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। स्वयं का रक्तचाप भी बढ़ सकता है। अर्थात् कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी एक माह के लिए रोक दें। सूर्य और मंगल से सम्बन्धित दान करें। जैसे ताम्रपात्र, मसूर की दाल। 

मिथुन-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। भाई और मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसायिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सुनहरा मौका होगा। 

कर्क राशि- वाणी से कठोर भाषा का प्रयोग करेंगे। कुटुम्बों में अनबन के संकेत हैं। धनाभाव रहेगा। मुख और नेत्र रोग के संकेत हैं। इन सारी परेशानियों के बावजूद भी सरकारी नौकरी या सरकार से जुड़ने का मौका मिलेगा। लाल वस्तुएं पास रखें। 

सिंह-अत्यंत उर्जावान बने रहेंगे। फिर भी अपनी अक्रामकता पर रोक लगाएं। राजनीतिक और सरकारी लाभ मिलेगा। भाग्यवश कोई रुका हुआ काम हो जाएगा। धार्मिक बने रहेंगे। 

कन्या- खर्च की अधिकता रहेगी। नेत्र विकार सम्भव है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। सरकारी तंत्र से परेशानी मिल सकती है। समय बचकर पार करें। सूर्य को जल देना और ताम्रपात्र दान करना लाभकारी होगा। 

तुला-सरकार या सरकारी कार्यों से लाभ। राजनीति में सफलता। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कुल मिलाकर एक अच्छा समय कहा जाएगा। 

वृश्चिक-कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। सरकार कांट्रैक्ट या सरकार में नौकरी मिल सकती है। राजनैतिक लाभ मिल सकता है। पैतृक सम्पत्ति में लाभ। पिता के स्वास्थ्य में लाभ। कुल मिलाकर यह एक अच्छा समय साबित होगा। 

धनु-अचानक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। मार्ग के रोड़े हट जाएंगे। भाग्यवश रुके हुए काम चल पड़ेंगे। धार्मिक यात्रा होगी। धर्म-कर्म के कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। भाग्यवर्धक समय। 

मकर-सरकारी तंत्र से परेशानी का समय है। किसी भी तरह का केस, मुकदमा, छुपे हुई सरकारी जांच या नोटिस का आना सम्भव है। किसी भी तरह की सरकारी अनियमितता से बचें। यह एक खराब समय है। सूर्य को जल देना अच्छा है। 

कुम्भ-शादी-ब्याह का अवसर आएगा लेकिन जो विवाहित हैं उनका समय जीवनसाथी के साथ थोड़ा सूखा-सूखा रहेगा। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायिक लाभ भी सम्भव है। 

मीन-शत्रु पख परास्त होगा। राजनैतिक लाभ मिलेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। रोग से छुटकारा मिल सकता है। ऋण में कमी आ आएगी। अच्छा समय है।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें