ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी: छात्रा ने जैसे ही पैर छुए प्रिंसिपल ने की ओछी हरकत, केस दर्ज होते ही कालेज छोड़कर हुआ फरार

यूपी: छात्रा ने जैसे ही पैर छुए प्रिंसिपल ने की ओछी हरकत, केस दर्ज होते ही कालेज छोड़कर हुआ फरार

यूपी के गोरखपुर के एक इंटर कालेज के प्रिंसिपल पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। केस दर्ज होने के बाद प्रिंसिपल फरार हो गया है। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस को उसके कमरे का सीसीटीवी कैमरा...

यूपी: छात्रा ने जैसे ही पैर छुए प्रिंसिपल ने की ओछी हरकत, केस दर्ज होते ही कालेज छोड़कर हुआ फरार
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Fri, 26 Feb 2021 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के गोरखपुर के एक इंटर कालेज के प्रिंसिपल पर छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। केस दर्ज होने के बाद प्रिंसिपल फरार हो गया है। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस को उसके कमरे का सीसीटीवी कैमरा पॉलीथिन से ढंका मिला। 

मामला गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र के एक इंटर कालेज का है। आरोप है कि गुरुवार को छात्रा ने जैसे ही प्रिंसिपल का पैर छुआ, प्रिंसिपल ने उसके साथ ओछी हरकत की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद प्रिंसिपल फरार हो गया। उधर, इस बारे में जैसे ही आसपास के गांवों के लोगों का पता चला वे भड़क गए। गुस्‍साए लोगों ने सिकरीगंज थाने का घेराव किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह लोगों को वापस घर भेजा। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे पर तो पॉलीथिन पड़ी मिली लेकिन कालेज के सभी कैमरों के डीवीआर बॉक्‍स को पुलिस ने अपने कब्‍जे में कर लिया है। 
छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह कॉलेज में सबसे पहले पहुंची थी। सुबह दस बजे से क्लास चलनी थी। पहले पहुंचने पर प्रिंसिपल कक्ष खुला हुआ देखी तो वह शिष्टाचारवश उस कमरे में चली गई। उसने जैसे ही प्रिंसिपल के पैर छुए, उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर चिल्लाते हुए छात्रा बाहर निकली और सीधे घर चली गई। घर जाकर छात्रा ने सारी जानकारी परिवार के लोगों को दी। छात्रा की बात सुनते ही परिवार वाले गुस्से में आ गए। उन्‍होंने तत्‍काल पुलिस को सूचना दी और स्थानीय लोगों के साथ कॉलेज पहुंच गए। 

लोगों को कालेज से प्रिंसिपल गायब मिले। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रिंसिपल कक्ष की छानबीन की। इस बीच पता चला कि सीसी टीवी कैमरे को पॉलिथीन से ढंका गया है। इससे प्रिंसिपल की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस ने अन्य कैमरों के डीबीआर बॉक्स को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें