ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसपा ने पहले और दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ये है नाम ये है नाम  

सपा ने पहले और दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ये है नाम ये है नाम  

समाजवादी पार्टी ने पहले दो चरणों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का भी नाम है। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन व विधायक...

सपा ने पहले और दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ये है नाम ये है नाम  
विशेष संवाददाता ,लखनऊMon, 25 Mar 2019 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी ने पहले दो चरणों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का भी नाम है। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन व विधायक आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां और कई एमएलसी तक के नाम हैं। 

पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के दस्तखत से जारी इस सूची में पार्टी संरक्षक 

मुलायम सिंह यादव का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव आजम खां, सांसद डिंपल यादव का नाम है। 

40 सदस्यीय सूची में कई विधायक-सांसद शामिल 
इस सूची में कई विधायक, सांसद, एमएलसी के अलावा पदाधिकारी के अलावा प्रत्याशी तक शामिल हैं। सूची में रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, जावेद अली खां, विशम्भर प्रसाद निषाद, नरेश पटेल उत्तम, तेज प्रताप यादव, अब्दुल्ला आजम खां, दयाराम प्रजापति, मौलाना यासीन अली उस्मानी, राजपाल कश्यप, ओमवती यादव, जसवंत सिंह यादव, हाफिज उस्मान, यशपाल सिंह, राम सकल गुर्जर, देवेंद्र अग्रवाल, रणजीत सुमन, मानपाल सिंह वर्मा, अशोक यादव, इसहाक अज्जू, राकेश पाल, सर्वेश अम्बेडकर, रमेश चंद्र बघेल, प्रदीप चौधरी, हरीश चौधरी प्रजापति, विवेक गुप्ता, रामनारायण काके, तेजवीर सिंह, सचिन चतुर्वेदी, भाजुद्दीन, मनोज  यादव, रोहताश कुमार यादव व श्याम सिंह प्रधान का नाम भी है।  

सोशल मीडिया पर जारी सूची में नहीं था मुलायम का नाम
सपा के स्टार प्रचारकों की सोशल मीडिया पर जारी सूची में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम न होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में बेचैनी हो गई थी। हालांकि, उस सूची में पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा का नाम भी नहीं था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें