ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसपा का राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव, अखिलेश का हमला, भाजपा में बौखलाहट 

सपा का राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव, अखिलेश का हमला, भाजपा में बौखलाहट 

सपा सम्मेलन में राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव पेश हुआ। भाजपा नफरत और बदले की भावना से काम करती है। अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में बौखलाहट है।

सपा का राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव, अखिलेश का हमला, भाजपा में बौखलाहट 
Deep Pandeyलाइव हिन्दुस्तान,लखनऊWed, 28 Sep 2022 12:06 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सपा सम्मेलन में राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव पेश किया गया। अखिलेश यादव भाजपा पर निशाना साधते हुए बोले  कि सरकारी नौकरियों में बहुजन मिले आरक्षण से सरकार छेड़छाड़ कर रही है। ताकि सरकारी संस्थाएं ध्वस्त हो जाए और निजीकरण हो जाए। भाजपा सबसे बड़ी धोखेबाज, झूठी और षडयंत्रकारी पार्टी है। हर चुनाव में जनता को धोखा देने के लिए नए-नए झूठ गढ़ती है। हर बार नया जाति और वर्ग उसके निशाने पर।भाजपा नफरत और बदले की भावना से काम करती है। अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में बौखलाहट है।

सपा के राजनीतिक प्रस्ताव में कहा कि भाजपा का यह कृत्य लोकतंत्र के लिए चुनौती है। भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया हैं। भाजपा संविधान का पालन क्यों नहीं करती हैं? भाजपा ने अपने चुनाव संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है। आम जनता को धोखा दिया जा रहा है। जनता अब जागरूक हो रही है ओर उसे यह भरोसा हो चला है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही उसके हित सुरक्षित रह सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें