ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपिछड़ों का हक लूटने वाली पार्टी है सपा, राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

पिछड़ों का हक लूटने वाली पार्टी है सपा, राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। ओपी राजभर ने कहा, सपा पिछड़ों का हक लूटने वाली पार्टी है।

पिछड़ों का हक लूटने वाली पार्टी है सपा, राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना
Dinesh Rathourसंवाददाता,कंपिल ( फर्रुखाबाद)  Mon, 25 Sep 2023 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। ओपी राजभर ने कहा, सपा पिछड़ों का हक लूटने वाली पार्टी है। सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो भी जाएं तब भी अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक पाएंगी। सोमवार को नगर के पर्यटन धर्मशाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा पर हमलावर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ये बातें कहीं।

राजभर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा गरीबों का हक लूटने वाली पार्टी है। लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि आप हमें वोट दो, हम आपको अधिकार देंगे। उन्होंने बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ के स्लोगन पर भी जोर दिया।  कहा कि बेटी और बेटे में फर्क न करें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, जिससे वह समाज में अपनी आवाज बुलंद कर सके। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी समस्याओं से निपटने के लिए एक नए कानून बनाए जाने का प्रस्ताव रखेंगे। वंचित और शोषितों के हक के लिए हमारी पार्टी लगातार संघर्ष जारी रखेगी। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े