ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में गठबंधन की सियासत लाएगी देश में बदलाव-आजम खां

यूपी में गठबंधन की सियासत लाएगी देश में बदलाव-आजम खां

पूर्व मंत्री एवं सपा नेता मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन वह बहुत पहले से चाहते थे। उन्होंने ही इस बारे में सपा मुखिया अखिलेश यादव से बात की थी। देश की सियासत...

यूपी में गठबंधन की सियासत लाएगी देश में बदलाव-आजम खां
लाइव हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 13 Jan 2019 04:00 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मंत्री एवं सपा नेता मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन वह बहुत पहले से चाहते थे। उन्होंने ही इस बारे में सपा मुखिया अखिलेश यादव से बात की थी। देश की सियासत बदलने उत्तर प्रदेश ही काफी है।

लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती द्वारा किए गए गठबंधन के ऐलान के बाद आजम खां भी रामपुर में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन की सियासत देश में बदलाव लाएगी। अब भाजपा के पास ईवीएम मशीनों से बेईमानी कराने का रास्ता ही खुला है। भाजपा की डूबती नाव को ईवीएम ही बचा सकती है, लेकिन इस पर नजर रखी जाएगी।

BJP का कांग्रेस पर निशाना, विपक्षी एकता का दावा कर रही खुद पड़ी अकेली

मायावती और अखिलेश का यह अंदाज यूपी को कराएगा नया अहसास

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें