ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपंचायत चुनाव से पहले सपा ने बसपा में मचाई तोड़फोड़, मेरठ की मेयर समेत कई सपा में शामिल

पंचायत चुनाव से पहले सपा ने बसपा में मचाई तोड़फोड़, मेरठ की मेयर समेत कई सपा में शामिल

पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बसपा को झटका दिया है। शनिवार को कई बसपा कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बसपा से आए सभी सदस्यों को सदस्यता ग्रहण...

पंचायत चुनाव से पहले सपा ने बसपा में मचाई तोड़फोड़, मेरठ की मेयर समेत कई सपा में शामिल
हिन्दुस्तान ब्यूरो,लखनऊSat, 16 Jan 2021 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बसपा को झटका दिया है। शनिवार को कई बसपा कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बसपा से आए सभी सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई। सपा में शामिल होने वालों में कई बड़े दिग्गज भी बताई जा रहे हैं। बसपा नेता व मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा, हस्तिनापुर मेरठ के पूर्व विधायक योगेश वर्मा, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के पूर्व विधायक विजय यादव, लखीमपुर के पूर्व सांसद दाऊद अहमद और शाहजहांपुर के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा सपा में शामिल हुए। बरेली के पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, अलीगढ़ की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर सपा में शामिल हुए।

मिर्जापुर के पूर्व विधायक राम भारतीय और गोरखपुर के आरएसएस प्रचारक डा. विनीत शुक्ला भाजपा से संबद्ध रहे हैं। इनके अलावा कई डाक्टर और एडवोकेट भी सपा के सदस्य बन गए हैं। रमेश पांडेय जहूराबाद गाजीपुर, संदीप वर्मा इलाहाबाद, सुनील लोधी पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग, डा. अफरोज इरा अस्पताल, कृष्ण चंद्र मौर्य मिर्जापुर, राजेश कुमारी, कोरी संदीप वर्मा आदि सपा में शामिल हुए।

मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा के साथ लगभग दो दर्जन पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, बसपा जिला कार्यकारिण के वरिष्ठ सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य सपा में शामिल हुए। लक्ष्मी धनगर के साथ प्रधान, पूर्व प्रधान कोरी संदीप वर्मा के साथ राष्ट्रीय कोरी-कोली समाज परिवर्तन संस्थान के कई पदाधिकारी, अवधेश वर्मा के साथ कई जिला पंचायत सदस्य और विजय यादव के साथ कई ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य भी सपा  में शामिल हुए। अखिलेश यादव को ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के पूर्व विधायक विजय यादव व संजय यादव ने हनुमान जी की गदा और श्रीकृष्ण जी की तीन मूर्तियां भेंट की।

अखिलेश ने नए सदस्यों का किया स्वागत
बसपा को छोड़कर सपा में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्वागत किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा में लगातार बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। वह दूसरी पार्टियों को छोड़कर सपा में विश्वास जता रहे हैं। आज की संख्या तो ऐतिहासिक है। हम पूर्वविधायक मेरठ योगेश वर्मा का स्वागत करते हैं। साथ ही अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व मंत्री, अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक विजय यादव, पूर्व सांसद लखीमपुर दाउद अहमद के साथ भाजपा के पूर्व विधायक राम भारती का भी स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में दिग्गजों के शामिल होने से पार्टी के पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ा है। 

बरेली में बसपा के बोर्ड को पुतवाया
लखनऊ में बड़ी संख्या में बसपा से सपा में शामिल होने के बाद समर्थकों ने कार्यालय पर लगे बोर्ड को पुतवाना शुरू कर दिया। बरेली से विजय पाल सिंह के सपा में शामिल होने के बाद समर्थकों ने फरीदपुर पर बसपा के रंग में रंगे बोर्ड को पुतवा दिया। विजय पाल सिंह को लखनऊ में अखिलेश यादव ने करीब डेढ़ बजे सपा की सदस्यता दिलाई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें