ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलखनऊ शूटआउट: विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना से सोनिया गांधी ने की बात

लखनऊ शूटआउट: विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना से सोनिया गांधी ने की बात

लखनऊ में सिपाही की गोली का निशाना बने विवेक तिवारी की पत्नी से कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि ने सोमवार को भेंट की। उन्होंने फोन पर कल्पना से सोनिया गांधी की बात कराई। वहीं, विवेक के घर...

लखनऊ शूटआउट: विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना से सोनिया गांधी ने की बात
लखनऊ। निज संवाददाताMon, 01 Oct 2018 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ में सिपाही की गोली का निशाना बने विवेक तिवारी की पत्नी से कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि ने सोमवार को भेंट की। उन्होंने फोन पर कल्पना से सोनिया गांधी की बात कराई। वहीं, विवेक के घर सात्वनां देने के लिए कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, विधायक अविनाश त्रिवेदी समेत अन्य सामाजिक संगठन के लोग पहुंचे।

रायबरेली सांसद के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा सोमवार दोपहर विवेक के आकाश गंगा अपार्टमेंट स्थित घर पहुंचे। विवेक की मां अरुणा, पत्नी कल्पना, बेटी प्रियांशी व दिव्यांशी को ढांढस बंधाया। केएल शर्मा ने परिवार को बताया कि सोनिया गांधी घटना से दुखी हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है। इस बीच सोनिया गांधी व कल्पना के बीच बात भी हुई। जिसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि ने दी। उन्होंने कहा कि गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में बेकसूर को सिपाही गोली मार देता है। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रही है। केएल शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी व कल्पना तिवारी के बीच हुई बातचीत का वह ब्यौरा तो नहीं दे सकते। पर, यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी भीड़ का हिस्सा नहीं है। हम पीड़िति परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

मैं, अपने परिवार से मिलने आया हूं - संजय सिंह

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को एप्पल मैनेजर के परिवार से मुलाकात की। रायबरेली निवासी कल्पना व उनके पिता रमेश चन्द्र शुक्ला को हर वक्त साथ होने का भरोसा दिलाया। संजय सिंह ने कहा कि कल्पना उनकी बेटी की तरह है। वह रायबरेली में ही पली-बढ़ी है। इसलिए उनका लगाव भी है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं तो अपने परिवार के गम में शामिल होने आया हूं, राजनीति करने नहीं।

कल्पना की तबीयत बिगड़ी

विवेक तिवारी के परिवार से मिलने के लिए नेता व सामाजिक संगठन के लोग सोमवार को भी पहुंचे। इन सबके बीच विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर से परामर्श लेने पर उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। उनके पिता रमेश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सबने हमारा साथ दिया। विवेक की मौत के बाद से कल्पना गहरे सदमे में है। पर, पति के लिए इंसाफ व परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई वह लड़ रही है। डॉक्टरों ने कल्पना को अधिक से अधिक आराम करने की सलाह दी है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें