ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशरीता बहुगुणा जोशी की पोती के निधन पर सोनिया और राहुल ने जताई संवेदना

रीता बहुगुणा जोशी की पोती के निधन पर सोनिया और राहुल ने जताई संवेदना

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की इकलौती पोती के निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने फोन कर संवेदना व्यक्त की। राहुल...

रीता बहुगुणा जोशी की पोती के निधन पर सोनिया और राहुल ने जताई संवेदना
वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराजWed, 18 Nov 2020 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की इकलौती पोती के निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने फोन कर संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी ने मंगलवार रात 10.30 बजे फोन कर शोक जताया।

सोनिया गांधी ने बुधवार सुबह सांसद से फोन पर वार्ता की और ढांढस बंधाया। सांसद की पोती किया सोमवार को बच्चों के साथ खेलते समय माचिस से लगी आग के कारण गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार आधी रात निधन हो गया। अन्य पार्टियों के नेताओं और शहर के प्रमुख लोगों ने सांसद के आवास पर मिलकर उनके शोक में शामिल हुए। कई प्रमुख लोगों ने फोन कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान पटाखा फटने से किया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी। आपको बता दें कि मयंक की शादी 2007 में हुई थी और किया उनकी इकलौती बेटी थी।

कोरोना को हराया लेकिन पटाखे से हार गई मासूम
आठ साल की मासूम ने कोरोना को तो हरा दिया लेकिन पटाखे से हार गई। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, बहू रिचा के साथ पोती किया 9 सितंबर को कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी, जिसके बाद तीनों लोगों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था। सांसद के पति पीसी जोशी का मेदांता पहले से इलाज चल रहा था। मासूम किया सितंबर के तीसरे सप्ताह में कोरोना से जंग जीतकर डिस्चार्ज हुई थी। दीपावली पर बच्चों के साथ किया भी चहक उठी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें