ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने सिर्फ नारा दिया, गरीबी नहीं हटाई: स्मृति ईरानी

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने सिर्फ नारा दिया, गरीबी नहीं हटाई: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस गरीब हटाने का सिर्फ नारा देती है, पर गरीबी हटा नहीं पाई। आजादी के बाद 60 साल तक राज किया, इस राज में साथ देने हाथी भी आया, साइकिल आई और हाथ भी आया,...

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने सिर्फ नारा दिया, गरीबी नहीं हटाई: स्मृति ईरानी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSun, 31 Mar 2019 02:34 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस गरीब हटाने का सिर्फ नारा देती है, पर गरीबी हटा नहीं पाई। आजादी के बाद 60 साल तक राज किया, इस राज में साथ देने हाथी भी आया, साइकिल आई और हाथ भी आया, लेकिन गरीबों की गरीबी नहीं हटा पाया। गरीबों के हाथ राशन कार्ड तक नहीं पहुंचा पाया। जिस सरकार ने 60 साल तक गरीब लोगों के लिए खाने तक की नहीं सोची तो वह विकास के बारे में क्या सोचेगी। यह तो मोदी और योगी का जलवा है, जो हर गरीब को छत, उपचार को आयुष्मान भारत योजना, रोजगार के संसाधन, किसानों को सम्मान निधि देकर सबका साथ-सबका विकास का वादा पूरा किया। इसी वायदे पर एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

स्मृति ईरानी शनिवार को शहर के मारूति लॉन में आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और संभल के गुन्नौर विधानसभा के रजपुरा में रामलीला मैदान में बदायूं लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा के समर्थन में महिला सम्मेलन व जनसभा को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा, सिंहासन पर बैठने को मोदी पर आरोप लगाए जा रहे हैं और गठबंधन नहीं ठगबंधन बनाए जा रहे हैं, लेकिन यह नहीं पता कि कांग्रेस का सिंहासन डोल गया है। उन्होंने दोहराया कि देश का विकास तो सिर्फ चौकीदार ही कर सकता है, हमारे चौकीदार के नेतृत्व में सरकार बनाएं, देश विकास के पथ पर चल रहा है और एक बार फिर विश्व गुरु बनने जा रहा है। बदायूं में हुए कार्यक्रम में आंवला सांसद व प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप व गुन्नौर के रजपुरा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य ने भी संबोधित किया।

भगवान राम में आस्था न रखने वाले मंदिर पहुंचने लगे हैं-स्मृति ईरानी 

रामभक्त बनेंगे पर सिर नहीं झुकाएंगे
आज तक भगवान का अस्तित्व नहीं जानते थे, आज आस्था रखने लगे हैं और वह भी राम का नाम सिर्फ काम के लिए लेते हैं। इतनी ही भक्ति थी तो फिर प्रियंका गांधी भगवान श्रीरामलला के मंदिर क्यों नहीं गई, रामभक्त बनेंगे पर सिर नहीं झुकाएंगे क्योंकि अगर सिर झुकाया तो वोट कट जाएगा।

मोदी गरीब मां के बेटे, इसलिए दर्द समझते हैं
आंवला लोकसभा क्षेत्र में दो लाख 15 हजार राशन कार्ड वितरण किए गए, मगर कांग्रेस की सरकार 60 साल में एक गरीब को राशन कार्ड नहीं दे पाई। कांग्रेस की सरकार केवल नारा देती है गरीब हटाओ, मगर गरीबी हटाती नहीं। नहीं जनता को मूलभूत सुविधाएं दे पाती है। मोदी गरीब मां और गांव का बेटा है इसलिए मोदी ने माताओं, बहनों का दर्द समझा, लेकिन राहुल गांधी तो लाडला बेटा है वह गरीब जनता का दर्द क्या समझेंगे।  सरकार गरीबों के लिए छत देने के लिए लोकसभा क्षेत्र में 10,250 आवास देकर घर देने का काम कया है। उप्र में महिलाओं सुरक्षित जीवन जीने का मौका दिया है, शौचालय के माध्यम से महिलाओं की इज्जत बनाने के लिए मोदी सरकार ने काम किया है।

लोकसभा चुनाव 2019 : मेनका गांधी ने सुलतानपुर से जोड़ा भावनात्मक रिश्ता

सपा अब बुआ की गोद में
गुंडों की गोद में बैठने वाले सपाई आज बुआ की गोद में बैठे हैं। भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में रामराज्य लाने का काम किया है, गुंडों और माफियों को जेल में डाला है। 

गरीबों के बीमा से दस गुनी ज्यादा महंगी बदायूं की चाय
विपक्षी कहते हैं मोदी ने कुछ नहीं किया। मोदी ने गरीबों को वह किया जो आज तक किसी ने नहीं किया। कहा मैं यहां आई तो जिलाध्यक्ष सीमा राठौर से पूछा कि यहां अच्छी चाय होटल पर कितने रुपये की है, बताया दस रुपए में मिलेगी। हमने कहा यहां चाय दस रुपए की है और प्रधानमंत्री ने तो गरीबों को बीमा सिर्फ एक रुपए में दिया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें