ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसीतापुरः विवाहिता से गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, किसी तरह भाग कर बचाई जान

सीतापुरः विवाहिता से गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, किसी तरह भाग कर बचाई जान

घर से निकली महिला के साथ गुरुवार रात दरिंदगी हुई। गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह जान बचाकर भागी महिला रात भर खेतों में पड़ी रही। शुक्रवार दोपहर बाद महिलाओं ने...

सीतापुरः विवाहिता से गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, किसी तरह भाग कर बचाई जान
सीतापुर लाइव हिन्दुस्तानFri, 26 Feb 2021 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

घर से निकली महिला के साथ गुरुवार रात दरिंदगी हुई। गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह जान बचाकर भागी महिला रात भर खेतों में पड़ी रही। शुक्रवार दोपहर बाद महिलाओं ने कपड़े पहनाए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पीड़िता को मिश्रिख स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

संदना इलाके के एक गांव की 32 वर्षीय महिला मायके जाने के लिए गुरुवार को घर से सिधौली पहुंची। लेकिन यहां से वह मायके न जाकर दोपहर बाद ससुराल वापस जाने लगी। वह भटककर मिश्रिख आ गई। आरोप है कि नीमसार थाना क्षेत्र का श्रीनगर निवासी ठेलिया चालक रामकृष्ण महिला को मिश्रिख बस अड्डे से अपने घर ले आया।

रात में महिला के साथ रामकृष्ण और उसके पुत्र संजय ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। वहां से भागी महिला एक खेत में पड़ी रही। शुक्रवार दोपहर बाद किसी तरह पीड़िता दूसरे गांव पहुंची और लोगों को जानकारी दी।

महिलाओं ने पीड़िता को कपड़े पहनाए और नैमिषारण्य पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर एसपी आरपी सिंह, एएसपी एनपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच परिवार के लोग भी आ गए। पीड़िता को मिश्रिख स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सक के अनुसार महिला 30 प्रतिशत जली है। 

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक:

एसपी आरपी सिंह का कहना है कि प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि मानसिक रूप से बीमार महिला को ठेलिया चालक अपने घर ले गया था। पीड़िता के भाई की तहरीर पर नैमिषारण्य थाने में आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ गैंगरेप और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें