ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगोरखपुर के सभी ब्‍लड बैंकों में निगेटिव ब्लड ग्रुप की कमी, अभियान की तैयारी

गोरखपुर के सभी ब्‍लड बैंकों में निगेटिव ब्लड ग्रुप की कमी, अभियान की तैयारी

गोरखपुर के सभी ब्लड बैंकों में निगेटिव ग्रुपों की भारी कमी हो गई है। इस कमी को दूर करने के लिए प्रशासन सामने आया है। प्रशासन अभियान चलाकर निगटिव ब्लड ग्रुपों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएगा। यह बात...

गोरखपुर के सभी ब्‍लड बैंकों में निगेटिव ब्लड ग्रुप की कमी, अभियान की तैयारी
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Sun, 13 Jun 2021 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के सभी ब्लड बैंकों में निगेटिव ग्रुपों की भारी कमी हो गई है। इस कमी को दूर करने के लिए प्रशासन सामने आया है। प्रशासन अभियान चलाकर निगटिव ब्लड ग्रुपों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएगा। यह बात कमिश्नर रवि कुमार एनजी की ओर से की गई ब्लड बैंकों की समीक्षा में सामने आई है। इसके लिए ओ, ए, बी व एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप के लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कमिश्नर खुद इसकी मानीटरिंग करेंगे।

12 जनवरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के आठ ब्लड बैंकों में पाजिटिव ग्रुप के 108 यूनिट होल ब्लड उपलब्ध थे तो निगेटिव ग्रुपों के मात्र 20 यूनिट खून ही उपलब्ध हैं। इनिगेटिव ग्रुपों के भी कई ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें खून की जरूरत होती है और उसकी कमी के कारण काफी समस्या होती है। मरीज की जान पर भी खतरा बना रहता है। शुक्रवार को समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने इस बात पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को अभियान चलाकर लोगों को निगेटिव ग्रुपों के खून भी दान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि हमारे ब्लड बैंकों में पाजिटिव एवं निगेटिव ग्रुप के पर्याप्त खून उपलब्ध होने चाहिए, जिससे किसी को समस्या का सामना न करना पड़े।

जिले के ब्लड बैंक
गुरु श्री गोरखनाथ ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर, सावित्री ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर दिलेजाकपुर, लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर दाउदपुर सिटी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर जुबिली रोड, फातिमा ब्लड बैंक, फातिमा अस्पताल पादरी बाजार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्लड बैंक, नेहरू हास्पिटल ब्लड बैंक बीआरडी मेडिकल कालेज व एयरफोर्स हास्पिटल बल्ड बैंक गोरखपुर

ब्लड की उपलब्धता की जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि निगेटिव ग्रुपों के ब्लड कम हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को अभियान चलाकर रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने को कहा गया है। निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।
रवि कुमार एनजी, कमिश्नर

जिले में उपलब्ध विभिन्न ग्रुप के खून
ग्रुप             यूनिट
ओ पाजिटिव            43

ओ निगेटिव             06

ए पाजिटिव             15
ए निगेटिव             04
बी पाजिटिव            39

बी निगेटिव             06

एबी पाजिटिव 11
एबी निगेटिव            04

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें