ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड कालेज में गोलीबारी: पहले क्लास में घुसकर छात्र फिर छात्रा को मारी गोली, युवती की जान गई

बुंदेलखंड कालेज में गोलीबारी: पहले क्लास में घुसकर छात्र फिर छात्रा को मारी गोली, युवती की जान गई

बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में शुक्रवार दोपहर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मार दी गई। हमलावर युवक ने छात्र को गोली मारने के बाद एक छात्रा को भी गोली मारी। छात्रा को उसके घर जाकर गोली मारी...

बुंदेलखंड कालेज में गोलीबारी: पहले क्लास में घुसकर छात्र फिर छात्रा को मारी गोली, युवती की जान गई
झांसी हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Feb 2021 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में शुक्रवार दोपहर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मार दी गई। हमलावर युवक ने छात्र को गोली मारने के बाद एक छात्रा को भी गोली मारी। छात्रा को उसके घर जाकर गोली मारी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने खलबली मच गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां लड़की ने दम तोड़ दिया। लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जाता है कि मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर उसे गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया। गोली मारकर हमलावर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा।

यहां रहने वाली छात्रा कृतका को घर पहुंचा और उसे भी गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गोली से घायल छात्र और छात्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद छात्रा की मौत हो गई और छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसएसपी ने बताया, तीनों क्लासमेट 
इस मामले पर एसएसपी झांसी ने कहा कि बीकेडी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही क्लास के लड़का-लड़की को गोली मारी है। पहले उसने अपने क्लासमेट उपेंद्र को सिर में गोली मारी और फिर बाजार जाकर अपनी क्लासमेट लड़की को गोली मार दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है और उसके बाद ही इस वारदात की वजह पता चल सकेगी। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसमें लड़की की मौत हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें