ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशिवपाल की पार्टी नहीं लड़ेगी उपचुनाव, छात्र संघ चुनाव लड़ने की तैयारी

शिवपाल की पार्टी नहीं लड़ेगी उपचुनाव, छात्र संघ चुनाव लड़ने की तैयारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) खुद को विधानसभा उपचुनाव से दूर रखेगी। पार्टी का कहना है कि वह विधानसभा उपचुनाव लड़ने के बजाए खुद को संगठन के तौर पर मजबूत करेगी। अलबत्ता पार्टी युवाओं के बीच अपनी...

शिवपाल की पार्टी नहीं लड़ेगी उपचुनाव, छात्र संघ चुनाव लड़ने की तैयारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 10 Aug 2019 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) खुद को विधानसभा उपचुनाव से दूर रखेगी। पार्टी का कहना है कि वह विधानसभा उपचुनाव लड़ने के बजाए खुद को संगठन के तौर पर मजबूत करेगी। अलबत्ता पार्टी युवाओं के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के लिए छात्रसंघ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि पार्टी ने सोचसमझ कर उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया है। पार्टी का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव है। पार्टी कार्यकर्ता उस चुनाव के लिए तैयारियां अभी से करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 13 सीटें रिक्त हैं। इन पर अगले महीने विधानसभा उपचुनाव होने की संभावना है। 

भाजपा के अलावा सपा, बसपा भी मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इस बीच प्रसपा ने आगरा के भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके लिए पार्टी अपना पैनल उतारेगी। प्रसपा अन्य विश्वविद्यालयों में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। माना जा रहा है कि छात्रसंघ राजनीति के जरिए युवा वर्ग को जोड़ा जाएगा।

शिवपाल की पार्टी के प्रदेश सचिव ने खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती

शिवपाल ने कहा,जानमाल की  सुरक्षा के लिए गृहमंत्री का स्वतंत्र पद जरूरी 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें