ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशिवपाल ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-अच्‍छे दिन, रामराज्‍य और विकास के दावे खोखले 

शिवपाल ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-अच्‍छे दिन, रामराज्‍य और विकास के दावे खोखले 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने अच्‍छे दिन,...

शिवपाल ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-अच्‍छे दिन, रामराज्‍य और विकास के दावे खोखले 
वरिष्‍ठ संवाददाता ,गोरखपुर Thu, 18 Mar 2021 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने अच्‍छे दिन, रामराज्‍य और विकास के बड़े-बड़े दावे किए थे। ये सारे दावे खोखले साबित हुए हैं। 

गुरुवार को गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्‍होंने ये बातें कहीं। प्रसपा अध्‍यक्ष ने कहा कि वर्ष 2022 में सरकार बनानी है। अगले विधानसभा चुनाव के लिए समान विचारधारा के दलों से गठबंधन के लिए चर्चा चल रही है । इसी में समाजवादी पार्टी भी शामिल है। प्रसपा का सपा में विलय नहीं होगा। दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है। इसके लिए सपा के नेताओं को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

भाजपा की गलत नीतियों से बढ़ी मंहगाई
शिवपाल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा ने रामराज्य, अच्छे दिन व विकास के दावे किए थे। सभी दावे खोखले साबित हुए। सरकार की विफलता से देश व प्रदेश में महंगाई चरम पर हैं। जनता तबाह है। कोरोना संक्रमण को रोकने में भी सरकार विफल रही। उसकी गलत नीतियों से लाखों मजदूर सड़कों पर आ गए। लोगों की नौकरियां छिन गईं।

'ठोंक दो' वाली भाषा ठीक नहीं 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सीएम संत है लेकिन उनकी भाषा संत जैसी नहीं है। वह बोलते हैं ठोक दो। अपराधियों के घर गिरा रहे हैं। अपराधियों के परिजनों को इसकी सजा मिल रही है। अपराधियों के परिजनों का इसमें कोई दोष नहीं है।

भाजपा के विधायक हैं असंतुष्ट
शिवपाल ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली से सत्ताधारी दल के विधायक ही असंतुष्ट हैं। वह धरने पर भी बैठ चुके हैं ।आगामी चुनाव में इसका असर दिख सकता है।

बंगाल में बनेगी ममता की सरकार
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की आंतरिक कलह का असर दिख सकता है। वहां पर ममता बनर्जी ही सरकार बनाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें