ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअयोध्या में राम मूर्ति के लिए शिया वक्फ बोर्ड देगा दस चांदी के तीर

अयोध्या में राम मूर्ति के लिए शिया वक्फ बोर्ड देगा दस चांदी के तीर

अयोध्या में बनने वाली भगवान श्रीराम की मूर्ति में लगे तरकश के लिए शिया वक्फ बोर्ड चांदी के दस तीर देगा। ये जानकारी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने दी। वक्फ बोर्ड ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर इस...

अयोध्या में राम मूर्ति के लिए शिया वक्फ बोर्ड देगा दस चांदी के तीर
लखनऊ। कार्यालय संवाददाताTue, 17 Oct 2017 10:12 AM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या में बनने वाली भगवान श्रीराम की मूर्ति में लगे तरकश के लिए शिया वक्फ बोर्ड चांदी के दस तीर देगा। ये जानकारी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने दी। वक्फ बोर्ड ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर इस पहल से अवगत भी कराया है। इससे पहले वक्फ बोर्ड अयोध्या में बनने वाली मूर्ति में सहयोग की बात भी कर चुका है। 

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मूर्ति लगाए जाने का स्वागत किया। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि भगवान राम की एशिया की सबसे बड़ी मूर्ति की अगर अयोध्या में स्थापित की जाती है, तो अयोध्या के साथ-साथ पूरे यूपी का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या एक सांस्कृतिक शहर है, जिसका विकास किया जाना जरूरी है।

वसीम रिजवी ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मूर्ति स्थापित होती है, तो वक्फ बोर्ड की ओर से मूर्ति में लगे तरकश में रखने के लिए 10 (दस) चांदी के तीर भेंट किये जायेंगे। वसीम रिजवी ने बताया कि दस तीर देने के पीछे मकसद ये है कि भगवान राम ने अपने बाणों से राक्षसों का और बुराइयों का नाश किया था।

उसी तरह भारत में आतंकवाद का नाश हो और हर समुदाय के लोग अमन-चैन के साथ में भारत में रहें। साथ ही भारत को विकास की ओर ले जाये। इससे पहले शिया वक्फ बोर्ड विवादित स्थल की पूरी जमीन पर राम मंदिर बनाए जाने की पैरवी कर चुका है। 

VIDEO: कौड़ियों के भाव चीनी मिल बेचने वालों को नहीं बख्शेंगे: सीएम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें