ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी : बीच शहर में स्कूटी सवार को रौंदा, हंगामे के बाद नाराज लोगों ने फूंक दी बस 

यूपी : बीच शहर में स्कूटी सवार को रौंदा, हंगामे के बाद नाराज लोगों ने फूंक दी बस 

शुक्रवार की दोपहर सवा 12 बजे के करीब लखीमपुर शहर के अंदर तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूटी सवार को रौंद डाला। स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।...

यूपी : बीच शहर में स्कूटी सवार को रौंदा, हंगामे के बाद नाराज लोगों ने फूंक दी बस 
लखीमपुर-खीरी। हिन्दुस्तान संवादFri, 27 Nov 2020 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार की दोपहर सवा 12 बजे के करीब लखीमपुर शहर के अंदर तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूटी सवार को रौंद डाला। स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने पहले चक्का जाम किया। फिर वाहनों में तोड़फोड़ की। लोगों ने हादसा करने वाली बस में आग लगा दी। एसपी विजय ढुल मौके पर हैं और लोगों को शांत कराने में जुटे हैं।

शहर के गढ़ी रोड पर संकरा रास्ता है। यहां भी वाहन चालक तेज रफ्तार से निकलते हैं। इस वजह से यहां हादसे होते हैं। पुलिस न तो ट्रैफिक संभाल पा रही है और न ही इस रोड के लिए अलग से प्लान किया गया है। शुक्रवार की दोपहर इस रोड पर दौड़ रही निजी बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। हादसा देखकर लोग भड़क गए और बस को घेर लिया। खुद को घिरता देख बस का ड्राइवर भाग निकला। नाराज लोगों ने चक्का जाम कर दिया। उधर से निकल रहे बड़े वाहनों को रोकने के लिए तोड़फोड़ की और बस को आग के हवाले कर दिया। मरने वाले का नाम, पता अब तक पता नहीं चला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें