Hindi NewsUP NewsSchools in class 9 to 12 will also be closed in UP examinations will be done with covid protocol
यूपी में क्लास  9से 12 तक के स्कूल भी होंगे बंद? सीएम योगी आज लेंगे फैसला

यूपी में क्लास 9से 12 तक के स्कूल भी होंगे बंद? सीएम योगी आज लेंगे फैसला

संक्षेप:

कोरोना संक्रमण के कारण माध्यमिक शिक्षा के कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल भी बंद होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी है।...

Apr 03, 2021 07:36 am ISTDeep Pandey हिन्दुस्तान टीम, लखनऊ
share Share
Follow Us on

कोरोना संक्रमण के कारण माध्यमिक शिक्षा के कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल भी बंद होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं वहां पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ परीक्षाएं करवाई जाएंगी। कक्षा एक से आठ के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद किए जा चुके हैं।

आपको बता  दें कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय एवं निजी विद्यालयों को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में इन विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा, जबकि शिक्षक प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल आते रहेंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए कक्षा आठ तक के स्‍कूल बंद कर दिये थे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक के दौरान ताजा निर्देश जारी किये। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कक्षा आठ तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं। योगी ने कहा कि त्योहारों तथा पंचायत चुनाव के दृष्टिगत बाहर के राज्यों से लोग वापस उत्तर प्रदेश आ रहे हैं, ऐसे में गांवों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी कदम उठाए जाएं।  

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |