ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआज पुतला दहन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा, पुलिस-प्रशासन सतर्क, मान-मन्नौवल में जुटे वरिष्ठ अधिकारी

आज पुतला दहन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा, पुलिस-प्रशासन सतर्क, मान-मन्नौवल में जुटे वरिष्ठ अधिकारी

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को पुतला दहन कार्यक्रम होगा। पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर पुलिस, प्रशासन सतर्क है। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा है कि पुतला दहन तो होकर रहेगा। मेरठ में मुख्य...

आज पुतला दहन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा, पुलिस-प्रशासन सतर्क, मान-मन्नौवल में जुटे वरिष्ठ अधिकारी
मुख्य संवाददाता,मेरठSat, 16 Oct 2021 05:53 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को पुतला दहन कार्यक्रम होगा। पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर पुलिस, प्रशासन सतर्क है। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा है कि पुतला दहन तो होकर रहेगा। मेरठ में मुख्य आयोजन सिवाया टोल पर होगा, जहां शाम चार बजे से लोग पहुंचने लगेंगे। शाम छह बजे पुतला दहन किया जाएगा। 

उधर, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मान-मन्नौवल में जुटे हैं। भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के अनुसार शनिवार शाम सिवाया टोल पर पुतला दहन का कार्यक्रम होगा। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को चार बजे से पहुंचने को कहा गया है। 

वहीं भाकियू के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पटेल के अनुसार मुख्य आयोजन सिवाया टोल के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रम के अनुसार शनिवार शाम छह बजे किला परिक्षितगढ़, सकौती, हस्तिनापुर, छुर, दबथुवा, बहादरपुर, करनावल, सरूरपुर, जंगेठी आदि जगहों पर भी पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा। 

राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सभी को संदेश जारी हो चुका है। वहीं पुलिस, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार भाकियू के कार्यक्रम को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। शांति-व्यवस्था के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है। जिले में पहले से जोनल, सेक्टर व्यवस्था लागू है। वरिष्ठ अधिकारी नजर रख रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें