ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशKisan Tractor rally:किसानों के समर्थन में निकले सपाई, नोंकझोंक के बाद प्रशासन ने सीज किए ट्रैक्‍टर 

Kisan Tractor rally:किसानों के समर्थन में निकले सपाई, नोंकझोंक के बाद प्रशासन ने सीज किए ट्रैक्‍टर 

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में गोरखपुर-बस्‍ती मंडल के सातों जिलों में प्रदर्शन किए। गोरखपुर में ट्रैक्‍टर रैली निकालने की कोशिश की। हालांकि वे बेतियाहाता स्थित कार्यालय...

Kisan Tractor rally:किसानों के समर्थन में निकले सपाई, नोंकझोंक के बाद प्रशासन ने सीज किए ट्रैक्‍टर 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Tue, 26 Jan 2021 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में गोरखपुर-बस्‍ती मंडल के सातों जिलों में प्रदर्शन किए। गोरखपुर में ट्रैक्‍टर रैली निकालने की कोशिश की। हालांकि वे बेतियाहाता स्थित कार्यालय से जैसे ही जुलूस निकालने लगे प्रशासन ने उनके ट्रैक्‍टरों को सीज कर दिया। 

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसानों के गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्‍टर रैली निकालने के ऐलान के साथ ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्‍टर रैली की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन मंगलवार को गोरखपुर स्थित पार्टी कार्यालय से जैसे ही ट्रैक्‍टर रैली निकालने की शुरुआत हुई, पुलिस ने उन्‍हें रोक दिया। पार्टी नेताओं से पुलिस की तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद प्रशासन ने सभी ट्रैक्‍टर सीज कर दिए। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि अपने खिलाफ लाए गए कानूनों का विरोध करना किसानों का उनका मौलिक अधिकार है। एनडीए की सरकार मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।

सपा जिलाध्‍यक्ष ने कहा कि किसानों के समर्थन में जुलूस निकालना पार्टी कार्यकर्ताओं का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन पुलिस प्रशासन उन्हें आज गणतंत्र दिवस के दिन किसानों के समर्थन में प्रदर्शन से भी रोक रही है। गणतंत्र दिवस के दिन धारा 144 लगा देने का क्‍या औचित्‍य है? उन्‍होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश के किसान दुःखी हैं। किसानों के खेत बड़े उद्योग घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सौंपने की साजिश चल रही है। खेती में प्रयोग होने वाले सभी कृषि यंत्र, खाद, बीज, रसायन, डीजल, बिजली की महंगाई सारी हदें पार करती जा रही हैं। किसानों को उत्पादन की लागत भी नहीं मिल रही है। 

तहसील परिसर पहुंचे सपाई
जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, जिला महासचिव अखिलेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, युवजन सभा जिला अध्यक्ष राहुल यादव, महिला सभा जिला अध्यक्ष बिंदा देवी, राम ललित यादव, बेबी मौर्या, दुईजा देवी सहित दर्जनों नेताओं ने सदर तहसील पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया

ये हुए प्रदर्शन में शामिल
सपा के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, अखिलेश यादव, विजय बहादुर यादव, हाजी शकील अंसारी, शहाब अंसारी, अशोक यादव, शब्बीर कुरैशी, कपिल मुनि यादव, गवीश दुबे, आनंद राय, प्रमोद यादव, अख्तर जहां, मानसी सिंह, कंचन श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, शादाब समानी, एहतेशाम खान, विन्दा देवी, शिवशंकर गौड़, कीर्तिनिधि पांडेय, मैना भाई, उर्मिला देवी, सुशीला भारती, बेबी देवी, फहीम गुड्डू, जितेंद्र यादव, अशोक चौधरी, बिट्टू यादव, अजय यादव ईश्वर यादव, अरविंद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर में भी हुई नोंकझोंक
संतकबीरनगर में किसान आंदोलन के समर्थन में निकले सपाइयों को पुलिस ने बिधियानी मोड़ पर रोक दिया। इससे सड़क पर जाम लग गया। सपा नेताओं और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। मेंहदावल में सपा नेता जयराम पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए।


 
 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें