गोरखपुर: बढ़ते अपराधों के खिलाफ जुलूस निकाल रहे सपाइयों की पुलिस से नोंकझोंक, गिरफ्तारी
यूपी में बढ़ते अपराधों के खिलाफ गोरखपुर में जुलूस निकाल रहे सपाइयों से पुलिस की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने सपाइयों को रोकने की कोशिश की इसके बाद उनके बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बाद में सपा...
यूपी में बढ़ते अपराधों के खिलाफ गोरखपुर में जुलूस निकाल रहे सपाइयों से पुलिस की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने सपाइयों को रोकने की कोशिश की इसके बाद उनके बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बाद में सपा नेताओं ने गिरफ्तारी दी और सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
सपाई बेतियाहाता स्थित अपने कार्यालय से जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। वे जुलूस की शक्ल में जैसे ही कार्यालय से आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सपाइयों ने पुलिस से कहा कि उन्हें बढ़ते अपराधों के खिलाफ डीएम को ज्ञापन देने जाना है। पुलिस ने जुलूस की इजाजत न होने का हवाला देते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान काफी देर तक सपाइयों और पुलिस के बीच खींचतान होती रही।
अंत में अधिकारियों ने पुलिसवैन बुलाई। इसके बाद सपाइयों ने नारा लगाते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर काबू नहीं कर पा रही और इसके खिलाफ उठ रही आवाजों को जोर-जबरदस्ती से दबा रही है।